पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची होटल चौकसी यात्री निवास... संदिग्‍ध परिस्थिति में संचालक सहित 10 गिरफ्तार

Updated on 16-11-2024 12:26 PM

 जबलपुर  । दीनदयाल चौक कृषि उपज मंडी के पास स्थित होटल चौकसी यात्री निवास में देह व्यापार का अड्डा संचालित हो रहा था। मौके से होटल के संचालक विजय चौकसे सहित 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।


होटल संचालक ही अड्डा संचालित कर रहा था


तीन युवतियां जबलपुर और एक-एक दमोह एवं रीवा जिले की रहने वाली है। मौके से गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपितों में गोरखपुर निवासी नितिन सोनी, अधारताल निवासी रमेश अहिरवार, घमापुर निवासी ओशीन पाल और गंगापुर निवासी इन्द्रजीत प्रसाद भगत है। आरंभिक पूछताछ में पता चला है होटल संचालक ही यहां पर देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रहा था।


दो कमरे खुलवाने पुलिस को पसीना आया


विजय थाना को कुछ समय से होटल चौकसे यात्री निवासी में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस के एक दल ने छापेमारी की। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के प्रवेश करते ही होटल कर्मी घबरा गए।


पुलिस की छापेमारी के दौरान हड़कंप


  • पुलिस ने एक-एक करके समस्त कमरों के दरवाजे खुलवाया।
  • जहां, कुछ कमरे में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
  • पुलिस के लगातार खटखटाने के बाद भी दो कमरे नहीं खुल रहे थे।
  • काफी देर तक पुलिस कमरे के बाहर खड़ी रही, जब चेतावनी दी।
  • गई तब कमरा खुला। इस कमरे के अंदर से भी युवक-युवक निकले।
  • पुलिस ने जांच में कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

पीछे के रास्ते से भागे कुछ लोग


पुलिस को देखते ही होटल में ठहरे लोगों में भगदड़ मच गई। होटल में पीछे की ओर से एक रास्ता है। जहां, से कुछ युवतियों और युवकों को बाहर भागने देखते की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने दी है। पुलिस ने बताया कि होटल में दूसरे शहर और प्रदेशों की युवतियों का आना-जाना रहता था।


अन्य युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है पुलिस


बाहर से आने वाली युवतियां 10-15 रुकने के बाद चली जाती थी। युवकों की आवाजाही लगातार बनी रहती थी। पुलिस गिरफ्तार की गई युवतियों से होटल में आने वाली अन्य युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।


युवती पसंद आने पर कमरे की बुकिंग करता था


दूसरे प्रदेश की युवतियों के लिए अधिक रुपये की मांग करता था। ग्राहक को युवती पसंद आने पर कमरे की बुकिंग करता था। प्रत्येक ग्राहक से सर्विस के नाम पर दो से 10 हजार रुपये तक राशि वसूलता था। अग्रिम रुपये प्राप्त करने के बाद ही युवती को कमरे में भेजता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.