थाना बिलखिरिया पुलिस द्वारा लूट की झूटी सूचना का किया पर्दाफाश

Updated on 25-12-2021 05:22 PM

भोपाल। दिनांक 23.12.2021 को फरियादिया सुषमा देवी निवासी भेल बरखेडा भोपाल अपने पुत्र के साथ थाना उपस्थित होकर सूचना दिया कि 1.30 बजे घर से कोक्ता जाने के लिये निकले थे कि बायपास चैराहा के पास गोकुल पेट्रोल पम्प से पेट्रोल डलवाकर निकले थे, कि एक मोटर सायकल पर दो लोग हेलमेट एवं मास्क लगाये हुये थे पता पूछने लगे तभी मोटर सायकल पर पीछे बैठे लडके ने चैन मंगल सूत्र लगभग 3 तोला सोने की कीमती 1.50.000 रूपये झपटकर मोटर सायकल से बहुत तेजी से भाग गये। घटना कि सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा थाना प्रभारी बिलखिरिया रामबाबू चौधरी एवं थाना प्रभारी अवधपुरी विजय त्रिपाठी की संयुक्त टीम का गठन किया गया श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक अयोध्यानगर संभाग सुरेश कुमार दामले के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया गठीत टीम द्वारा फरियादीया श्रीमती सुषमा देवी एवं पुत्र से घटना के संबंध मे अलग अलग पूछताछ की गयी दोनों के कथनों मे घटना के संबंध में काफी विरोधावास पाया गया एवं फरियादीया सुषमादेवी के घर से चलने के रास्ते से लेकर घटना स्थल के आसपास रोड पर लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरो के फुटेज का अध्ययन किया गया जिसमें गोकुल पेट्रोल पम्प के फुटेज देखे गये।

जिसमे फरियादिया सुषमा देवी उसका लडका गोकुल पेट्रोल पम्प पर आये पेट्रोल डलाकर अपने घर भेल बरखेडा के लिये रवाना हुये थे उस समय के फुटेज देखने मे फरियादिया के गले मे मंगल सूत्र पहना हुआ नही पाया गया। जबकि फरियादिया ने पेट्रोल डलाकर पेट्रोल पम्प से लगभग 300 मीटर चलकर आगे घटना का घटित होना बताया था

फरियादिया उसके लडके को भी पेट्रोल पम्प के फुटेज दिखाये गये। जिस पर से फरियादिया उसके लडके ने झूठी लूट की रिपोर्ट करना स्वीकार किया तथा बताया कि सास और बहू के बीच आपसी मतभेद के चलते सास बहू के मंगलसूत्र की झूटी लूट की रिपोर्ट लिखवाना चहा रही थी मंगल सूत्र एवं चैन फरियादिया द्वारा घर मे रखा होना बताया

सराहनीय भूमिका- नगर पुलिस अधीक्षक अयोध्या नगर संभाग थाना प्रभारी बिलखिरिया रामबाबू चैधरी,थाना प्रभारी अवधपुरी विजय त्रिपाठी क्राईम ब्राच से सउनि लोकपाल टीम हमराह स्टाफ उनि इदल सिंह प्रआर 844 विकाष सिंह प्रआर 269 संतोष कुमार आर 886 अरूण कुमार .आर 3895 खुषबू आर.685 विनय प्रताप सराहनीय भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.