पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका टेंपो, 4 प्लास्टिक के बोरों में निकला ऐसा सामान कि पुलिस चौंक गई
Updated on
16-09-2024 10:25 AM
नीमच: जीरन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, जबकि उसका साथी भाग निकला। इसकी कीमत 9 लाख रुपए तक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने धार्मिक त्योहार के मद्देनजर महू-नीमच रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक संदिग्ध टेंपो को नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करते समय एक लोडिंग छोटा हाथी रोका। उसका नंबर MP 44 LA 0487 को था। तभी अंधेरा ज्यादा होने का फायदा उठाते हुए गाड़ी से एक आरोपी निकलकर भाग निकला। जबकि मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। टेंपो की तलाशी ली तो उसमें से 4 सफेद प्लास्टिक के कट्टों में भरा 72 किलो मादक पदार्थ डोडा चूरा मिला। इसे जब्त करके गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। उसने अपना नाम राहुल (25) पिता भेरूलाल अहिरवार निवासी जीरन बताया। वहीं फरार हो गए साथी का नाम गोविंद पिता शांतिलाल पाटीदार निवासी जीरन बताया।
कौन हैं आरोपी?
पुलिस ने मौके से एक आरोपी राहुल अहिरवार को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी गोविंद पाटीदार फरार हो गया। दोनों आरोपी जीरन के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, यह डोडाचूरा राजस्थान के बेगू ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने डोडा चूरा को लहसुन के नीचे छिपाकर रखा था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने यह डोडाचूरा कहां से खरीदा था और किसे बेचना चाहते थे।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…