पुलिस का विजन 2025:साइबर फ्रॉड रोकने तकनीक पर जोर, बैंकिंग और सोशल मीडिया सेल बनेगी, बड़े संस्थानों से दिलवाएंगे प्रशिक्षण

Updated on 01-01-2025 01:40 PM

नए साल में पुलिस साइबर अपराधों पर नकेल कसने और सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए हाईटेक कदम उठाने जा रही है। इसके लिए विस्तृत योजना तैयार कर ली है। साइबर फ्रॉड के मामलों में तेज कार्रवाई के लिए बैंकिंग डेस्क की स्थापना की जा रही है। डिजिटल लेनदेन और जोखिम वाले खातों की निगरानी के साथ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन भी होगा।

साइबर विशेषज्ञ और प्रशिक्षण पर जोर

2025 में पुलिस को साइबर सुरक्षा में दक्ष बनाने के लिए प्रमुख साइबर विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क और जोन टेक सेल के कर्मियों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। फॉरेंसिक ट्रेनिंग के तहत पुलिस कर्मियों को डेटा एक्सट्रैक्शन और सही प्रक्रिया के लिए जीएफएसयू, एनएफएसयू जैसी संस्थाओं में प्रशिक्षण मिलेगा। हर जोन से प्रशिक्षकों का चयन कर उन्हें साइबर अपराध डिटेक्शन तकनीकों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। ये प्रशिक्षक आगे अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही, पुलिस को आई-4सी, आईएफएसओ और सीडीटीआई जैसे संस्थानों का दौरा कराकर वहां की आधुनिक तकनीक से परिचित कराया जाएगा।

डिजिटल अपराधों पर पैनी नजर

पुलिस साइबर फ्रॉड में डेटा एनालिसिस और पूछताछ की नई तकनीक पर काम करेगी। आरोपियों से पूछताछ कर डेटा चोरी के स्रोत और उपयोग का पता लगाया जाएगा। सोशल मीडिया सेल फेक कंटेंट और साइबर अपराधियों पर नजर रखेगी। बैंकिंग डेस्क और रियल टाइम रिस्पांस टीम की मदद से वित्तीय फ्रॉड के केस में त्वरित कार्रवाई होगी।

आम जनता के लिए जागरूकता अभियान

सरकारी, अर्ध-सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में साइबर फ्रॉड से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुजुर्ग और पेंशनधारकों के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलेब्रिटीज के माध्यम से साइबर सुरक्षा के संदेश फैलाए जाएंगे।

सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए, स्थानीय संगठनों और सामुदायिक समूहों को अभियान में जोड़ा जाएगा। थानों में साइबर फ्रॉड जागरूकता शिविर और सार्वजनिक मेलों में विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रचार के साथ रिपोर्टिंग को आसान बनाने पर जोर रहेगा। भोपाल पुलिस की यह योजना साइबर अपराधों पर रोक लगाने के साथ आमजन को सुरक्षित डिजिटल अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.