पुलिस CCTV कैमरे से रखेगी नजर, आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Updated on 23-09-2023 11:38 AM

 भोपाल। त्योहारों के दौरान महिलाओं के साथ कोई अभद्रता ना हो। महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा महोत्सव में यह सुनिश्चित करें कि गरबा समाप्ति के बाद महिलाओं के घर पहुंचने तक पुलिस तैनात रहे। गरबा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगें और सुनसान इलाकों में भी गश्त हो। यह निर्देश पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को वर्चुअल बैठक में दिए।

शांति समिति की बैठक करें

सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, ईद मिलादुन्नबी, अनंत चतुर्दशी, नवरात्रि उत्सव, दशहरा पर्वों पर शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर योजना बनाकर काम करें। इस बार ईद मिलादुन्नबी और अनंत चतुर्दशी एक ही दिन है। सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, इस पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक समीक्षा कर सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। ग्राम और नगर रक्षा समिति का सहयोग लें। शांति समिति की बैठक करें। बीट स्तर की इंटेलीजेंस को सक्रिय रखें। अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि लाइसेंसी शराब दुकानें भी निर्धारित समय पर खुलें व बंद हों।

वहीं, डीजे पर आपत्तिजनक गाने ना बजाए जाएं, इसके लिए डीजे संचालकों को निर्देशित करें। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए अन्य विभागों से भी समन्वय बनाकर रखें। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान घाटों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। आपदा प्रबंधन के लिए गोताखोर और नौका दलों के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करें।

संवेदनशील क्षेत्रों की करें निगरानी

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बीते वर्षों में जिन स्थानों पर सांप्रदायिक घटनाएं और विवाद की स्थिति बनीं हैं, उन सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर उनकी निगरानी की जाए। शोभायात्रा और विसर्जन यात्रा के मार्गों को चिह्नांकित कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करें। इस दौरान वीडियोग्राफी करें और ड्रोन का भी प्रयोग करें।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार ने कहा कि इंटरनेट मीडिया की निगरानी करें और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। महिलाओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर भी सख्त कार्रवाई करें। बैठक में सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक, भोपाल एवं इंदौर के पुलिस कमिश्नर, रेंज डीआइजी और सभी पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.