सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस अब विद्यार्थियों का सहारा लेगी, पढ़‍िये कैसे

Updated on 23-07-2023 05:50 PM

 भोपाल। मध्‍य प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों का सहारा लेगी।


पहले शिक्षकों को देंगे मार्गदर्शन

मध्‍य प्रदेश के हर जिले में पुलिस शहर के स्कूल-कालेज के कुछ शिक्षकों को बुलाकर हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने और यातायात के अन्य नियमों के बारे में बताएगी। इसके बाद मास्साब स्कूल में विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाएंगे और उनसे कहेंगे कि घर में जाकर अपने माता-पिता, भाई-बहन से यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहें।


पहली मर्तबा इस तरह की कवायद

इसके पहले यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए कालेजों को पुलिस मुख्यालय की तरफ से पत्र लिखा जाता रहा है। खासकर हेलमेट लगाने के लिए कई बार प्रयास किए गए हैं, पर यह पहली बार है जब शहर के प्रमुख स्कूल-कालेज के शारीरिक शिक्षक या स्कूल द्वारा नामित अन्य शिक्षक को पुलिस कंट्राेल कक्ष में बुलाकर बैठक की जाएगी। उन्हें नियमों और विद्यार्थियों की काउंसलिंग के तरीके बारे में बताया जाएगा।


हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का अनिवार्य रूप से पालन

इस प्रयास के पीछे की वजह यह है कि हाई कोर्ट ने 15 जनवरी 2024 तक सभी प्रदेश में हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने का अनिवार्य रूप से पालन कराने को कहा है। इसके लिए पुलिस प्रशासन सख्ती करने के साथ ही लोगों की समझाने पर भी जोर दे रही है।


बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के लिए भी सभी जिलों में जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए जाएंगे। बता दें कि पिछले वर्ष प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 13 हजार 427 लोगों की जान चली गई थी। छह हजार 357 दोपहिया वाहन सवार थे।


इनका कहना है

सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर स्कूल-कालेज के शिक्षकों के साथ बैठक करने को कहा है, जिससे बच्चे खुद समझदार बनें और माता-पिता को भी समझाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.