सोमवार से मिलेगा मध्‍य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश

Updated on 05-08-2023 01:35 PM

 भोपाल । मध्‍य प्रदेश में सोमवार से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

इसके लिए सभी जिलों में रोस्टर सिस्टम बनाया जाएगा। यह थानों में इस प्रकार तैयार किया जाए, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध हो। साथ ही पर्याप्त महिला पुलिस बल भी थानों में उपस्थित रहे ताकि पीड़िताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रदेश में पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इसे लागू करने के प्रयास वर्ष 2000 में किए थे। तत्कालीन गृह मंत्री बाबूलाल गौर के समय इसको लेकर आदेश भी जारी हुए थे लेकिन क्रियान्वयन नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस परिवार समागम में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की घोषणा करते हुए अधिकारियों को तत्काल इसे लागू करने के निर्देश दिए थे। इसका पालन करते हुए पुलिस महानिदेशक ने सोमवार से यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश मैदानी अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन डी श्रीनिवास राव, पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन दीपिका सूरी, सभी जोनल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिदेशक, इंदौर और भोपाल के पुलिस आयुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस में कहा कि साप्ताहिक अवकाश से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। व्यवस्था इस तरह से बनाएं कि थानों में पर्याप्त बल उपलब्ध रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.