भोपाल में गर्माई घुटना तोड़ राजनीति, रामेश्वर को दिग्विजय ने दी चुनौती

Updated on 21-11-2021 05:56 PM

भोपाल राजधानी में घुटना तोड़ राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को चैलेंज किया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि मैं कांग्रेसी हूं। जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मृर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करुंगा।

बता दें हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कुछ दिन पहले कलखेड़ा में अतिक्रमण के मामले से जुड़ी एक सभा का वीडियो सामने आया। इसमें शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लेकर कहा कि वो छाती पीटकर गया। आठ महीने पहले वो आए, लेकिन कुछ करके गए क्या? विधायक ने कहा कि मेहरबानी करो, थोड़ी शांति रखो। किसी मकान को टूटने नहीं देंगे। शर्मा यह भी कहते है कि क्षेत्र में कोई कांग्रेस का आदमी आए तो उसके घुटने तोड़ दो।

कांग्रेस नेता बोले- जल्द इलाज करना पड़ेगा

रामेश्वर शर्मा का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने पटलवार करते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे हैं, ये कैसी इनकी भाषा है। पहले सिंधी समाज के बारे, फिर राजपूत समाज के बारे में और अब कांग्रेस के बारे में। कितना अंहकार, सत्ता का कितना नशा इनका जल्द इलाज करवाने की आवश्यकता है। वीडियो के सामने आने के बाद रामेश्वर शर्मा ने मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के घुटने तोडऩे की हमें जरूरत नहीं है। पहले से ही कांग्रेस के घुटने और कमर टूटी हुई है। वायरल वीडियो दिग्विजय सिंह जी को अपमानित करने की चाल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.