भोपाल में प्रदूषण स्तर अब भी 300 के पार, नहीं सुधर रही स्थिति

Updated on 25-11-2023 01:35 PM
भोपाल। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद भोपाल शहर में प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं हो रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 300 से अधिक प्रदूषण स्तर (एक्यूआइ) दर्ज किया गया है। इनमें सबसे अधिक पर्यावरण परिसर क्षेत्र में 361 एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई)दर्ज किया गया है। ऐसे में स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा है।

नगर निगम के इंतजाम नाकाफी

विशेषज्ञों की मानें तो उड़ती धूल के कारण वातावरण सर्वाधिक प्रदूषित हो रहा है, जो कि लोगों कि सेहत के लिए ठीक नहीं है। इधर, नगर निगम स्वीपिंग मशीनों के जरिए सड़कों से धूल साफ तो कर रहा है, लेकिन ये इंतजाम शहर की आबादी और क्षेत्रफल दोनों के लिहाज से काफी नहीं है। निगम के पास अभी तीन मशीनें मौजूद हैं जबकि शहर में लगभग 21 स्वीपिंग मशीनों की जरूरत है।

इन जगहों पर चलाई जा रहीं मशीनें

जिले में स्वीपिंग मशीनें ऐसे क्षेत्र की सड़कों से धूल साफ कर रही है, जहां बड़े निर्माण कार्य नहीं चल रहे हैं। इनमें नर्मदापुरम रोड, रोहितनगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जबकि एमपी नगर, कोलार रोड जैसे क्षेत्रों में मशीनों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में मेट्रो, सिक्स लेन, ब्रिज जैसे बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि चार्ट के अनुसार ही धूल साफ करने का काम कराया जा रहा है। इधर वर्षा का सीजन गुजरने के बाद से प्रदूषण स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है।

शहर के इन क्षेत्रों में रहा सबसे अधिक एआइक्यू

क्षेत्र - एक्यूआइ

पर्यावरण परिसर - 361

कलेक्ट्रेट कार्यालय - 306

टीटीनगर - 312


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.