तालाब संरक्षण:कोलांस, कैचमेंट व बड़ा तालाब बचाने के लिए बनेगी अथॉरिटी

Updated on 24-06-2024 11:46 AM

बड़े तालाब के संरक्षण के लिए अलग-अलग स्तर पर 30 साल में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। इसमें गाद निकालने से लेकर गाद आने से रोकने तक पर योजनाएं बनीं। तालाब की हदें नापने से लेकर अतिक्रमण रोकने तक पर पैसा बहाया जा चुका है। इसके बाद भी स्थिति बिगड़ती जा रही है।

एक्सपर्ट कहना है कि कोलांस से लेकर बड़े तालाब तक 361 वर्ग किलोमीटर के कैचमेंट और 36 वर्ग किमी के तालाब को एक यूनिट मानकर प्लान बनाना जरूरी है। अब पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान ने एक अथॉरिटी बनाने की बात कही है। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भोपाल नगर निगम, भोपाल जिला पंचायत और सीहोर जिला पंचायत अलग-अलग काम करते हैं, इनका आपस में समन्वय नहीं है।

नियम तो पहले से हैं, लेकिन क्रियान्वयन पर गंभीरता नहीं

स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी की सिफारिश पर केंद्र के वेटलैंड रुल्स 2017 को आधार बनाकर मप्र के पर्यावरण विभाग ने 16 मार्च 2022 को आदेश जारी कर कोलांस, सहायक नाले और बड़े तालाब के संरक्षण के लिए किन गतिविधियों को किस सीमा तक अनुमति दी जानी है वह तय कर दिया है। लेकिन कोई भी इसे लेकर गंभीर नहीं है।

भोपाल व सीहोर के नेताओं व अफसरों से चर्चा करेंगे
बड़े तालाब के संरक्षण के लिए सरकार ऐसी अथॉरिटी बनाएगी जो बड़े तालाब और कैचमेंट के संरक्षण का काम करेगी। भोपाल व सीहोर जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा कर अथॉरिटी का सेटअप बनाया जाएगा। -नागर सिंह चौहान, पर्यावरण मंत्री, मप्र

एक्सपर्ट व्यू - डॉ. प्रदीप नंदी, नेशनल सेंटर फॉर ह्यूमन सेटलमेंट एंड एनवायर्नमेंट के डीजी

पूरे इलाके को एक यूनिट मानकर प्लान करना होगा
बड़े तलाब से बमुलिया की समुद्र तल से ऊंचाई 524 मीटर है, जबकि बड़े तालाब की समुद्र तल ऊंचाई 508 मी. है। बारिश का पानी बमुलिया से होकर भोपाल तक आएगा ही। इस पूरे इलाके को एक यूनिट मानकर प्लान करना होगा। नदी में मिलने वाले पानी के हर सोर्स का प्लान तैयार करना होगा। पानी रोककर गांव के लिए कैसे उपयोगी हो, मिट्‌टी का कटाव को रोकते हुए बड़े तालाब में गाद-सीवरेज नहीं मिलने देने तक प्लानिंग एक साथ करनी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.