गरीब-जरूरतमंदों को मिले सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाईयों का लाभ : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 28-06-2024 05:41 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही प्रभु की सेवा है। जन औषधि केंद्र का ग़रीब और जरूरतमंदों को लाभ मिले। औषधि केंद्र में मिलने वाली सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के बारे में प्रचार-प्रसार करें। राज्यपाल श्री पटेल रेडक्रॉस चिकित्सालय में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने शुभारंभ अवसर पर औषधि केंद्र की संचालन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने औषधि केंद्र में विक्रय की जाने वाली दवाइयों का अवलोकन भी किया।श्री पटेल ने चिकित्सकों से चर्चा करते हुए कहा कि मरीजों को आत्मीय और मनोवैज्ञानिक संबल प्रदान करे। यह मरीजों को शीघ्र लाभ देता है।

नई यूनिट को दी गई 2 डेंटल चेयर

राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस चिकित्सालय को अनुदान स्वरूप 5 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने चिकित्सालय को 2 डेंटल चेयर प्रदान की गई। श्री पटेल ने रेडक्रॉस चिकित्सालय की नई दंत चिकित्सा इकाई का शुभारम्भ किया। उन्होंने नईडेंटल चेयर्स का अवलोकन करते हुए दंत चिकित्सकों से चर्चा भी की।

राज्यपाल श्री पटेल का रेडक्रॉस परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शॉल और श्रीफल से अभिनंदन किया गया।श्री पटेल ने इस अवसर पर ऑवला और शमी के पौधों का रोपण किया।राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के सदस्यों से मिलकर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे और प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.