बैंक डायरेक्टर की सहायिका बन एलआइसी एजेंट को ठगी के जाल में फंसाया, 57 लाख रुपये ऐंठे

Updated on 02-06-2025 11:13 AM

भोपाल। भोपाल में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें एक एलआईसी एजेंट को देश के बड़े निजी बैंक के डायरेक्टर की फर्जी सहायिका बनकर एक युवती ने ठगी का शिकार बना लिया।

सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से हुए इस जालसाज़ी में पीड़ित से कुल 57 लाख रुपये हड़प लिए गए। भरोसा दिलाने के लिए फर्जी निवेश ऐप और ग्रुप का इस्तेमाल किया गया। भोपाल साइबर क्राइम सेल ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

सोशल मीडिया से शुरू हुई साजिश

43 वर्षीय लक्ष्मीनारायण चौरसिया, निवासी न्यू चौकसे नगर, एलआईसी एजेंट हैं। कुछ दिन पहले उन्हें इंटरनेट मीडिया पर "ICICI Securities" नामक एक पेज दिखा, जिसे क्लिक करने पर उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया। ग्रुप की प्रोफाइल में ICICI बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की तस्वीर लगी थी। यहीं पर विनीता पटोदिया नामक युवती ने लक्ष्मीनारायण से संपर्क किया और खुद को बैंक डायरेक्टर की सहायिका बताया।

फर्जी ऐप से निवेश का भ्रम

विनीता ने प्ले स्टोर से ICICI Direct नाम का ऐप डाउनलोड करवाया और उसमें शुरुआती निवेश करवाया। शुरुआत में दोगुना लाभ दिखाया गया, जिससे लक्ष्मीनारायण को विश्वास हो गया। कुछ दिनों बाद विनीता ने उन्हें IPO में निवेश का सुझाव दिया, जिसे पहले तो लक्ष्मीनारायण ने ठुकरा दिया, लेकिन फिर भी उनके नाम पर IPO में आवेदन कर दिया गया।

लोन लेकर किया निवेश

ठगों ने बताया कि 80 लाख के शेयर उन्हें कम कीमत पर मिल सकते हैं, बशर्ते वे कम से कम 60 लाख रुपये जमा करें। इस झांसे में आकर पीड़ित ने पहले से 30 लाख जमा किए और फिर 27 लाख का लोन लेकर पूरी राशि दी। जब लाभ नहीं मिला और रकम वापस निकालनी चाही, तो संदेह हुआ। ICICI बैंक में जाकर पूछताछ करने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

साइबर सेल ने दर्ज किया केस

ठगी की पुष्टि होने पर लक्ष्मीनारायण ने भोपाल साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब ठगों के डिजिटल सुरागों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी निवेश से पहले बैंक से पुष्टि अवश्य करें और अनजान ऑनलाइन ग्रुप या ऐप पर भरोसा न करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.