कोविड की नकारात्मकता में समाज का सकारात्मक पक्ष देखने को मिला-श्री सारंग

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

भोपाल   चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि कोरोना काल में कोविड की नकारात्मकता में भी समाज का सकारात्मक पक्ष देखने को मिला है। उस दौरान समाज का हर वर्ग सामने आकर स्व-प्रेरणा से लोगों की सहायता करने में जुटा रहा। ऐसे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान कर मैं स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। मंत्री श्री सारंग 'ड्रीम भोपाल-ग्रीन भोपाल'' सोशल एण्ड एनवायरमेंट वेलफेयर फाउण्डेशन के 'योद्धाज ऑफ भोपाल' सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में कोविड के दौरान कार्य करने वाले योद्धाओं का सम्मान किया गया।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कोविड का वह दौर हमने एक-दूसरे के सहयोग से जीता है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। भगवान करे आने वाले समय में हमें फिर एक-दूसरे के साथ खड़े होकर कोरोना के नये वैरिएंट से लड़ना पड़े। नये वैरिएंट से लड़ने और लोगों को अभी से इसके प्रति जागरूक करने के लिये कोरोना योद्धाओं का सहयोग अपेक्षित है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता जैसे व्यवहार/आचरण रोजमर्रा के जीवन में अपनाने से ही हम कोरोना की थर्ड वेब को रोक सकते हैं। श्री सारंग ने कहा कि यह अच्छी बात है कि देश में 100 करोड़ के पार वैक्सीनेशन हुआ है। मध्यप्रदेश में भी 95 प्रतिशत को प्रथम और 83 प्रतिशत को वैक्सीन के दोनों डोज लगाये जा चुके हैं। श्री सारंग ने कहा कि सम्मान समारोह में सभी ऐसे योद्धाओं का सम्मान नहीं हो पाता, जो उसके हकदार हैं, लेकिन ऐसे प्रतीकात्मक कार्यक्रम दूसरों के लिये प्रेरणा-स्रोत बनते हैं।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने कहा कि हमने कोविड का दौर टीम वर्क के साथ कार्य करके ही जीता है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने स्व-प्रेरणा से काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रशासन और समाज ने उस दौर में मिलकर काम किया। इससे ही हमें ताकत मिली है और हम स्थिति को नियंत्रित रख सके। पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने कहा कि कोविड के दौर में समाज के सहयोग से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। सभी का सहयोग लगातार मिलता रहा है।

प्रमुख सचिव एवं प्रशासकीय सदस्य राजस्व मण्डल मनु श्रीवास्तव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास मिश्रा भी मौजूद थे। कोरोना वॉरियर्स का सम्मान सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को ध्यान में रखते हुए किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के संस्थापक स्पर्श द्विवेदी और आशीष मिश्र ने क़िया। कार्यक्रम के समापन में कोरोना में खोए हुए साथियों के प्रति दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सुश्री मीता वाधवा ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.