हर विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक लीड की संभावना

Updated on 04-06-2024 11:56 AM
विदिशा। यह लोकसभा चुनाव भले ही कोई लहर वाला न दिखा हो लेकिन मतगणना के दिन ईवीएम में भाजपा की सुनामी दिखाई दे रही है। पहला राउंड पूरा हो गया है और दूसरे राउंड की गिनती शुरू हो गई है। इस गिनती में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमीन और आसमान का अंतर दिखाई दे रहा है। कई मतदान केंद्रों पर कांग्रेस इकाई का अंक भी पार नहीं कर पाई है। हर केंद्र पर भाजपा के पक्ष में एकतरफा वोट दिखाई पड़ रहे है। विदिशा और सागर सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा को जहां एक केंद्र पर पांच सौ वोट मिल रहे है वही कांग्रेस 70 और 80 वोट ले रही है।

ये रुझान बता रहे है कि जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव की तुलना में दोगुना से ज्यादा वोटों से भाजपा जीतेगी। हर विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक लीड की संभावना जताई जा रही है। विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने बढ़त बना ली है। विदिशा विधानसभा क्षेत्र से पहले राउंड में शिवराज सिंह चौहान आगे बताए जा रहे है। सागर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बना ली है। पहले राउंड में भाजपा आगे है।

मध्यप्रदेश की चुनिंदा लोकसभा सीटों में विदिशा भी शामिल है, जिस पर प्रदेश ही नहीं देश भर की नजरें टिकी है। यहां से 18 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर काबिज रहे शिवराज सिंह चौहान छठवीं बार चुनाव लड़ रहे है। उनकी जीत को लेकर किसी को संशय नहीं है लेकिन यह जीत कितनी बड़ी होगी, यह जानने की सबको उत्सुकता रहेगी।

विदिशा संसदीय क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। आजादी के बाद से अब तक हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ दो बार वर्ष 1980 और 1984 में ही जीत हासिल कर सकी है। शेष सभी चुनावों में जनसंघ, जनता पार्टी और भाजपा का ही कब्जा रहा है। वर्ष 1990 से लेकर अब तक बीते 34 वर्षों से इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ही जीत हासिल करते रहे है। वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल को 5 लाख 3 हजार मतों से पराजित किया था।

मालूम हो, शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट पर पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के उत्तराधिकारी के रूप में आए थे। वर्ष 1990 में वाजपेई ने लखनऊ के अलावा विदिशा से भी चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने विदिशा सीट छोड़ दी थी। तब हुए उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था, उस वक्त वे बुधनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। उसके बाद वे वर्ष 2004 तक इसी क्षेत्र से पांच बार सांसद चुने गए। इसके बाद वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा से है। वर्ष 1991 के चुनाव में शिवराज कांग्रेस के प्रतापभानु को ही हराकर पहली बार सांसद बने थे।

यह है विदिशा सीट का इतिहास

विदिशा पहले गुना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा था। वर्ष 1967 में विदिशा अलग क्षेत्र घोषित किया गया। जिसके पहले सांसद मुंबई के पंडित शिव शर्मा थे। वे जनसंघ के उम्मीदवार थे। वर्ष 1971 में इंडियन एक्सप्रेस के मालिक रामनाथ गोयनका भी यहां से चुनाव जीते। इसके बाद जनता पार्टी से राघवजी, कांग्रेस से दो बार प्रतापभानु शर्मा, फिर राघवजी , अटल बिहारी वाजपेई, शिवराज सिंह चौहान, रामपाल सिंह, सुषमा स्वराज और रमाकांत भार्गव सांसद बने। बीते 17 चुनावों में यहां से 15 बार जनसंघ,जनता पार्टी और भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की वहीं कांग्रेस सिर्फ दो बार चुनाव जीत हासिल कर सकी।

इस संसदीय क्षेत्र में विदिशा जिले की दो, रायसेन जिले की तीन, सीहोर जिले की दो और देवास जिले की एक विधानसभा सीट आती है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 45 हजार 404 है। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के मतदाताओं की संख्या 16– 16 फीसद,59 फीसद पिछड़ा वर्ग और सामान्य मतदाता और 9 फीसद मुस्लिम मतदाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.