भोपाल : मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के बीच मतदाताओं तक उनके मतदाता परिचय पत्र (EPIC) का वितरण समय पर सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग द्वारा 76.50 लाख मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र का वितरण किया जा चुका है। मतदाता परिचय पत्र का वितरण करने हेतु डाक विभाग के पोस्टमैन एवं अन्य डिलीवरी स्टाफ को भी विशेष निर्देश जारी किए गए थे। इनमें कई कार्ड ग्रामीण इलाकों के भी थे, जिन्हें समय पर पहुंचाया गया। पिछले दो दिनों मे ही लगभग 32716 एपिक कार्ड, इंदौर 1692 ,बालाघाट 1319, सतना 4030, हरदा 2525, अनुपपुर 973, बैढन 5707, भोपाल 5092, छिंदवाड़ा 2609, रीवा 2827, शिवपुरी 4282, भिंड 1662, जिलों मे वितरण हेतु प्राप्त हुए जिनका शत प्रतिशत वितरण किया जा चुका है | केवल भोपाल जिले मे माह अप्रैल 23 से नवंबर 23 तक कुल 2.86 लाख से ज्यादा मतदाता परिचय पत्रों का वितरण किया गया है। विगत तीन माह में (सितंबर से नवंबर तक ) पूरे मध्यप्रदेश में 60 लाख EPIC कार्ड मतदाताओं तक पहुचाये गए जिससे वे बिना किसी परेशानी के सुगमता से अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकते है |
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…