इंदौर में डाक में विलंब होने पर डाकिए को देना होता था अर्थदंड

Updated on 09-12-2023 12:44 PM
 इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल में अपने आज्ञा पत्र अथवा अन्य पत्र दूसरे शहरों के लोगों तक पहुंचाने के लिए शासक हरकारे, सवार या कासिद को भेजते थे। साहूकार अपने लिए ऐसी निजी व्यवस्था रखते थे। युद्ध के समय आवश्यकता होने पर राजा व सेनापति सूचनाएं भेजने के लिए इस व्यवस्था में लगे लोगों की संख्या बढ़वाते थे।

अहिल्याबाई होलकर के समय इसे ‘डाक बिठाना’ कहा जाता था। उस दौरान इस व्यवस्था के तहत जिस स्थान से पत्र भेजा जाता था और गंतव्य स्थान के मध्य बनाई जाने वाली चौकियों के बीच 10 कोस का अंतर होता था। कासिदों के वर्ग श्रेणी विभाजित थे। कासिदों को हरकारा, राऊत, पियादा, रसानगीदार, जायेदार या जासूस भी कहा जाता था। जायेदार एक प्रकार से डाक व्यवस्था के ठेकेदार थे जो पैसा लेकर ठेके पर डाक पहुंचाते थे।
कासिद सामान्यत: पैदल चलते थे। इसके अलावा घुड़सवार व ऊंट सवार भी होते थे जो माल (तत्कालिक पार्सल) व पत्र लेकर जाते थे। होलकर राज में शुरुआत से ही बामनिया डाक व्यवस्था थी। इस कार्य को जयपुर के ब्राह्मणों द्वारा संचालित किया जाता था। दो तोला या उससे कम के वजन के पत्रों को ले जाने के लिए इन्हें पारिश्रमिक आधा आना दिया जाता था। शासकीय डाक वितरण में विलंब होने पर डाकिए पर पांच रुपये प्रतिदिन की दर से दंड किया जाता था, हालांकि यह व्यवस्था सामान्य डाक पर लागू नहीं थी।

1873 में हुई डाक विभाग की स्थापना

1873 में होलकर डाक विभाग की स्थापना की गई। ब्रिटिश डाक विभाग के अनुभवी दामोदर पिल्लै गंगाप्रसाद ने इस व्यवस्था को आकार दिया। महाराज तुकोजीराव द्वितीय के कार्यकाल में 1885 में होलकर राज्य का पहला डाक टिकट जारी हुआ। इसका मूल्य आधा आना था और इस पर महाराज का चित्र अंकित था। इंदौर शहर में पहली बार होलकर शासनकाल में दूर संचार की क्रांति नंदलालपुरा में तारघर के शुरू होने के बाद हुई थी।

1860 में इंदौर में तारघर स्थापित किया गया था। नंदलालपुरा में जब नया तार आफिस बनाया जा रहा था, तब टेलीग्राफ लाइन के तारों के कारण ताजिए के जुलूस व दशहरे के अवसर व अन्य समारोह में निकलने वाले हाथियों के कारवे के लिए परेशानी उत्पन्न होने लगी। उसके बाद प्रमुख मार्गों में काफी ऊंचाई पर तार डाले गए।

(इतिहासकार शर्वाणी से मिली जानकारी के अनुसार)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.