भोपाल में 25 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती, 5 घंटे तक नहीं आएगी इलेक्ट्रिसिटी

Updated on 27-09-2024 11:44 AM
भोपाल: राजधानी भोपाल में लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। बिजली कंपनी शुक्रवार को भी शहर के 25 से अधिक रहवासी इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहने की सूचना जारी की है।

शहर के शाहपुरा, इंडस टाउन, नेहरू नगर, शंकर नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, ई-7 अशोका सोसायटी, गोविंदपुरा, दुर्गा नगर, शंकर नगर, रतन कॉलोनी, बंजारा बस्ती, न्यू जेल जैसे कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच 4 से 5 घंटे तक बिजली की कटौती होगी।

मेंटेनेंस के चलते होगी बिजली कटौती


बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कंपनी इन इलाकों में मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इसके चलते यहां बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में रहने वाले नागरिक कटौती से पहले जरूरी काम पहले से निपटा लें, ताकि कटौती के समय कोई समस्या न हो।

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक


बीडीए गोविंदपुरा, दुर्गा नगर, शंकर नगर, रतन कॉलोनी, बंजारा बस्ती, न्यू जेल, विवेक अपॉर्टमेंट, ई-7 अशोका सोसायटी, शाहपुरा ए सेक्टर, ऋषि विला, सागर बंगलो और आसपास के रहवासी क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक


नेहरू नगर, डीआरपी लाइन और इसके आसपास के इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक


ट्रांसपोर्ट नगर, इंडस टाउन, लीला विला, सेवा सदन, हरि गंगा, कृष्णापुरम्, राधापुरम्, सुभालय परिसर, नटराज, अनुजा विलेज और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली की कटौती होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.