शक्ति भवन जबलपुर में माउस क्लिक करते ही 350 किलोमीटर दूर विंध्य क्षेत्र में पावर ट्रांसफार्मर हुआ ऊर्जीकृत

Updated on 17-06-2023 05:56 PM

एमपी ट्रांसको ( मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने प्रदेश के अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क में एडवांस टेक्नोलॉजी के उपयोग को आगे बढ़ाते हुए एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने सिंगरौली जिले के 132 केवी सब स्टेशन देवसर में 50 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। इसमें विशेष बात यह है कि इसे बिजली कंपनी के मुख्यालय शक्ति भवन जबलपुर से पावर सेक्टर की एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से 350 किलोमीटर दूर स्थापित इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है।

सिंगरौली जिले को अब लगभग 45 मेगावाट की अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध होने के साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उचित वोल्टेज पर उपलब्ध होगी। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क में अत्याधुनिक तकनीक के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की मंशा के अनुसार एमपी ट्रांसको ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस सफलता के लिए एमपी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा है कि इसी तरह ट्रांसमिशन कंपनी एडवांस तकनीक का उपयोग कर उपभोक्ताओं को सतत् और गुणवत्तापूर्ण विद्युत पारेषण उपलब्ध कराती रहेगी।

विंध्य क्षेत्र में पहली बार हुआ रिमोट से ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

एमपी ट्रांसको ने इस माह सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य अभियंता श्री दीपक जोशी को सम्मान दिया जिन्होंने बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्ति भवन से एच एम आई ( ह्यूमन मशीन इंटरफ़ेस) तकनीक का उपयोग करते हुए कंप्यूटर का माउस क्लिक कर 352 किलोमीटर दूर देवसर सिंगरौली में ट्रांसफॉर्मर को ऊर्जीकृत किया। विंध्य क्षेत्र में इस तकनीक का उपयोग पहली बार हुआ है। एम पी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता सतना श्री सुनील वझे ने बताया कि इस तकनीक में मानव और कंप्यूटर मशीनों के तालमेल से उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।

सिंगरौली जिले की ट्रांसफॉरमेशन कैपेसिटी में बढ़ोतरी

इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 132 कें व्ही सबस्टेशन देवसर को एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का विकल्प मिल गया है। इससे सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर 90 एम व्ही ए की हो गई है साथ ही सिंगरौली जिले को विद्युत आपूर्ति करने के लिए एक और फ्लैक्सिबल विकल्प प्राप्त हुआ है। सिंगरौली जिले की ट्रांसफॉरमेशन क्षमता भी बढ़कर अब 243 एम व्हीए की हो गई है। एमपी ट्रांसको जिले में देवसर के अलावा डोंगरीताल ,मोरवा, राजमिलान एवं बैढन 132 केवी सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.