मप्र में ताकतवर वेदर सिस्टम सक्रिय, सागर, दतिया समेत 11 जिलों में अतिवर्षा का रेड अलर्ट, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

Updated on 12-09-2024 12:07 PM

भोपाल। प्रदेश में इस सीजन की सबसे बड़ी मानसून प्रणाली अवदाब के रूप में फिलहाल उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर सक्रिय है। मानसून द्रोणिका भी प्रदेश से होकर गुजर रही है। इन प्रणालियों के असर से पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रुक-रुककर बौछारें पड़ने का सिलसिला बरकरार है। कहीं-कहीं तो अतिवृष्टि के चलते बाढ़ के भी हालात बन गए हैं। शुक्रवार तक ताकतवर अबदाव का सिस्टम उत्तर-पूर्व की ओर आगे खिसक जाएगा, जिससे ग्वालियर-चंबल संभाग को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में तेज बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।


सीएम ने बुलाई आपात बैठक


प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों हो रही अतिवर्षा की स्थितियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक हो रही है, जिसमें अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति से बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यों पर मंथन किया जा रहा है। इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और एसपी भी जुड़े हैं।


कई जिलों में स्कूल की छुट्टी


अतिवृष्टि को देखते हुए भोपाल में गुरुवार को 5वीं कक्षा के स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ियों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं राजगढ़, सागर, गुना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड में 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की गई है। उधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारी बारिश से उपजे विषम हालात के बाद अपना शिवपुरी का दौरा रद्द करना पड़ा है।

इन जिलों में रेड अलर्ट


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर झमाझम का सिलसिला बरकरार रह सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को सागर, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले


इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, राजगढ़, सीहोर, आगर, शाजापुर, देवास, खंडवा, धार और नीमच जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस जिलों को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट की श्रेणी में रखा है।
प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी रुक-रुककर वर्षा होने की उम्मीद है। शुक्रवार तक प्रदेश के ऊपर बने सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

यहां सक्रिय हैं वेदर सिस्टम

  • उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना अवदाब का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे यह उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।

  • मानसून द्रोणिका अब भटिंडा, हिसार, दिल्ली, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश, सतना, डाल्टनगंज, बांकुरा, हल्दिया और वहां से पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है।

  • इसके अलावा एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणी गुजरात में बना हुआ है। गुजरात से उत्तरी केरल तट तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।

  • दक्षिण गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.