गॉधी जंयती के अवसर पर प्रभातफेरी और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

Updated on 03-10-2021 04:57 PM

सागर ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ एवं ’’विधिक सेवा सप्ताह’’ के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर को गॉंधी जयंती के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी.एन. मिश्र सहित समस्त न्यायाधीशगण के द्वारा जिला न्यायालय परिसर में साफ-सफाई करके स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। तत्पश्चात् ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ एवं ’’विधिक सेवा सप्ताह’’ के अंतर्गत गॉंधी जंयती के अवसर पर प्रभातफेरी/जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, अन्य विभागों के अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स, एन.सी.सी. के कैडिट, विधि छात्र, समाजसेवी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण द्वारा भाग लिया गया।


रैली का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोतीनगर चौराहा, के पास स्थित शाक्यवार (कोली) धर्मशाला में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई तत्पश्चात् सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विवेक शर्मा सहित अन्य न्यायाधीशगण, अनुज कुमार चन्सौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अंकलेश्वर दुबे, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, सागर, सुश्री मनोरमा गौर, समाजसेवा, अधिवक्ता आर.एस. यादव सहित अन्य व्यक्तियों के द्वारा भी गॉधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं गॉधी प्रतिमा के समक्ष सभी व्यक्तियों के द्वारा घर, मुहल्ला एवं शहर को स्वच्छ रखने एवं समाज को नशे से मुक्त करने का संकल्प लिया।


उपरोक्त प्रभातफेरी/जागरूकता रैली के आयोजन के पश्चात् .डी.आर. भवन के सभाकक्ष में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम एवं कन्या भ्रूण हत्या, किशोर शिक्षा, लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशीली दवाओं का सेवन/दुरूपयोग, विवाद विहीन ग्राम योजना, 2000 आदि विषयों पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें संबंधित विभागों के विषय विशेषज्ञों के द्वारा शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को जानकारी प्रदान की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.