प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होगी

Updated on 05-12-2023 12:31 PM

भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की बीटेक, बीफार्मा और बीआर्क, एमसीए द्वितीय, तृतीय और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में लगभग एक लाख 26 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। दो पाली में परीक्षा संपन्न होगी। सुबह 11 बजे से परीक्षाएं शुरू होंगी। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षा में गड़बड़ी न हो इसके लिए विवि ने 43 बिंदू की गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य किया है। कालेज प्रबंधन को सीसीटीवी की रिकार्डिंग विवि अथवा नोडल केंद्र में अनिवार्य रूप से जमा करना होगी। इसी के साथ संबंधित को उसे जमा करवाने की रसीद भी प्राप्त करना होगी। प्रश्नपत्रों को पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सीसीटीवी की निगरानी में खोला जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा नकल प्रकरण पाए जाने पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए उड़नदस्तों की टीम गठित की गई है। बता दे कि इससे पहले पालीटेक्निक इंजीनियरिंग के प्रश्नपत्र बहुप्रसारित होने के कारण इस बार विवि जरूरी एहतियात बरत रहा है।

50 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

विवि द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कालेजों और परीक्षा केंद्रों को करना होगा। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 50 मिनट पूर्व पहुंचना होगा। छात्राओं द्वारा बड़ा बैग एवं मोबाइल आदि को परीक्षा केंद्र पर लाना पूर्णतया: प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थी अपने साथ पानी की बोतल ला सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी संकायवार उपयोग में आने वाली स्वीकृत सामग्री जिसमें स्टीम टेबल, एसआई कोड, मशीन विजाइन डाटा बुक एवं प्रयोग में आने वाले चार्ट आदि स्वयं साथ लाना होगा। जिससे इसका उपयोग परीक्षा के दौरान किया जा सके। आरजीपीवी से संवद्ध महाविद्यालय के शिक्षकों को ही वीक्षक बनाया गया है। वीक्षकों की सूची उनके पदनाम के साथ पर्यवेक्षकों को हर दिन उपलब्ध कराएं जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.