मंदसौर में प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना से पथ विक्रताओं के जीवन में आ रहा है बदलाव

Updated on 27-02-2024 11:39 AM

प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना पथ विक्रताओं के जीवन स्तर और उनकी आमदनी बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। इसके परिणाम मंदसौर में देखने को मिले है।

मंदसौर शहर के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले विजय सिंह बताते है कि प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना ने उनके रोजगार को सशक्त बनाया है। वे कम पूंजी के कारण अपना व्यापार दिक्कतों के बीच कर पाते थे। उन्हें प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना की जानकारी स्थानीय शहरी निकाय के अधिकारियों से मिली। उन्होंने फार्म भरा और उन्हें प्रथम चरण में ब्याज मुक्त ऋण राशि मिल गई, ऋण किश्त का भुगतान उनके द्वारा समय पर किया गया। इसके बाद उन्हें व्यापार बढ़ाने के लिये 20 हजार रूपये की राशि ऋण के रूप में और मिली। अब वे अपने हाथठेले में फल की कई किस्में रखते है। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा है।

इसी योजना का लाभ मंदसौर के ही रवि प्रजापति को मिला है। उन्हें शुरूआत में स्ट्रीट वेंडर योजना में ब्याज मुक्त 10 हजार रूपये की ऋण राशि मिली। इसके बाद उन्हें व्यापार बढ़ाने के लिये ब्याज मुक्त 20 हजार रूपये की राशि मिली। रवि प्रजापति भी बाजार में फल का हाथठेला लगाते है। योजना मिलने पर वे केन्द्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते है।

मंदसौर शहर की एमआईटी चौराहे की रहने वाली श्रीमती लीला बाई को भी पीएम स्वनिधि योजना से रोजगार मिला है। लीला बाई बताती है कि पहले उन्हें घर खर्च चलाने में काफी तकलीफे हुआ करती थी। नगर पालिका से जानकारी मिलने पर उन्हें ब्याज मुक्त ऋण मिला। आज वे 20 हजार रूपये की राशि से सब्जी का हाथठेला लगाती है। वे कहती है कि इसी योजना में और लाभ लेकर अपने व्यापार को बढ़ायेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.