महाकुंभ की व्यवस्थाओं की तारीफ भी करें, सिर्फ आलोचना नहीं

Updated on 25-02-2025 11:28 AM

भोपाल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता और रंगकर्मी अखिलेंद्र मिश्रा ने महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा, "60-70 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं, यह कोई छोटी बात नहीं है। इतनी बड़ी व्यवस्था के बावजूद लोग सिर्फ भगदड़ की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाओं की तारीफ भी होनी चाहिए। मैं देख रहा हूं कि भारत में लोग अब सरकार की आलोचना करने लगे हैं, जो सही नहीं है।"

उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल वे कुंभ में नहीं गए हैं, लेकिन जल्द ही वहां जाने की योजना है। बता दें कि अखिलेंद्र मिश्रा अपनी आने वाली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं-2' की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे हैं। 

'बॉलीवुड में विक्की कौशल ने खुद को साबित किया'

अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि, भारतीय सिनेमा में एक बहुत बड़ा सितारा तब आता है। जब वह अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ निश्चय से खुद को साबित करता है। विक्की कौशल ने भी यही किया है। ‘छावा’ की सफलता इस बात का प्रमाण है कि, वह एक शानदार अभिनेता हैं।

मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं और हर बार वे एक नए अंदाज में नजर आते हैं। ‘उरी’ अब ‘छावा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने जो प्रदर्शन दिया है, वह सराहनीय है। मुझे लगता है कि भारतीय फिल्म उद्योग को एक बड़ा और दमदार सितारा मिल चुका है। आप छावा को देखें, यह फिल्म 250 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

बॉलीवुड में सिर्फ दो एक्टर हैं- अखिलेंद्र मिश्रा

अखिलेंद्र मिश्रा कहते हैं कि, कलाकार की अपनी यात्रा होती है। तीनों खानों ने भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी है और आज भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। मगर मैं एक्टर की बात करूं तो वह सिर्फ दो ही हैं। एक हैं दिलीप कुमार और दूसरे अमिताभ बच्चन।

'कलाकारों के लिए पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए'

थिएटर कलाकार जिंदगी भर काम करते हैं, लेकिन जब उम्र बढ़ती है, तो बहुत सारे कलाकार गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं। यह केवल अभिनेताओं की ही बात नहीं है, बल्कि टेक्नीशियंस, लाइट डिजाइनर्स, साउंड इंजीनियर्स, मेकअप आर्टिस्ट, ये सभी लोग फिल्म और थिएटर इंडस्ट्री की रीढ़ की हड्डी हैं। लेकिन इनको वो पहचान और सम्मान नहीं मिलता, जो मिलना चाहिए।

मैंने कई ऐसे रंगकर्मियों की कहानियां पढ़ी हैं, जो बुढ़ापे में संघर्ष करते नजर आते हैं। मुझे लगता है कि, सरकार को थिएटर कलाकारों के लिए एक पेंशन योजना शुरू करनी चाहिए, जिससे कि वे आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकें।

अखिलेंद्र मिश्रा बोले- अभी भी मैं थिएटर करता हूं

थिएटर मेरा पहला और सबसे सच्चा प्यार है। मैं थिएटर से आया हूं और आज भी इससे जुड़ा हुआ हूं। हाल ही में मैंने स्वामी विवेकानंद पर आधारित एक सोलो परफॉर्मेंस ‘स्वामी विवेकानंद का पुनर्पाठ’ किया था। देशभर में इसके कई शो हो चुके हैं और यह अब तक का सबसे लंबा सोलो प्ले माना जा रहा है। थिएटर की सबसे खूबसूरत बात यह है कि, इसमें हर बार एक नया अनुभव मिलता है। यह अभिनेता को गहराई से निखरता है और उसे अनुशासन सिखाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.