‘‘प्रणति’’ का आयोजन आज से, 29 जून तक रवीन्द्र भवन में होंगी गायन, वादन एवं नृत्य के ख्यातिलब्ध कला गुरूओं की प्रस्तुतियां

Updated on 25-06-2024 11:53 AM

मध्यप्रदेश, देश की संगीत विरासत का वास्तविक प्रतिनिधि है और इस बात से युवा पीढ़ी को अवगत कराने और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग तथा संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली गायन, वादन एवं नृत्य को समर्पित ‘‘प्रणति’’ का आयोजन भोपाल में करने जा रहे हैं। संचालक, संस्कृति संचालनालय श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि इस आयोजन में देश के ख्यातिलब्ध कला गुरू अपनी सुदीर्घ कला साधना को प्रस्तुत करेंगे। एक दशक में यह पहला अवसर होगा जब एक मंच पर कई पद्म पुरस्कार प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, संस्कृति विभाग का यह प्रयास है कि भोपाल के सुधिजन कला गुरूओं की सुदीर्घ साधना से परिचित हो सकें और प्रदेश के सुरीले सांस्कृतिक वातावरण में एक नया सुर जोड़ा जा सके। भोपाल एवं मध्यप्रदेश के लिये यह विशिष्ट आयोजन होगा, जब एक मंच पर देश के जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुति देखना अविस्मरणीय अनुभव होगा। यह आयोजन रवींद्र भवन स्थित अंजनी सभागार में प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि 25 जून से प्रारम्भ हो रहे इस आयोजन में पहले दिन प्रख्यात सरोद वादक श्री अमान-अयान अली बंगश, दिल्ली का सरोद वादन होगा। इसके बाद श्री विनायक तोरवी, कर्नाटक का शास्त्रीय गायन होगा। अगली प्रस्तुति विश्वविख्यात सितार वादक श्री नीलाद्रि कुमार, मुम्बई की सितार वादन की होगी। पहले दिन की अंतिम प्रस्तुति सुश्री प्रेरणा श्रीमाली, जयपुर की कथक नृत्य की होगी।

26 जून को सुप्रसिद्ध लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, लखनऊ का शास्त्रीय गायन होगा। इसके बाद जाने-माने कलाकार पद्म भूषण श्री विश्वमोहन भट्ट एवं श्री सलिल भट्ट का मोहन वीणा/सात्विक वीणा वादन की सभा सजेगी। अंत में सुश्री शुभदा वराडकर, मुम्बई का ओडिसी नृत्य होगा।

27 जून को पहली प्रस्तुति सुश्री सुधा रघुनाथन, बेंगलुरू की शास्त्रीय गायन की होगी। इसके बाद श्री रूपक कुलकर्णी, मुम्बई की बांसुरी वादन की सभा सजेगी। वहीं, अंतिम प्रस्तुति सुश्री दीप्ति ओमचारी भल्ला, दिल्ली की मोहिनीअट्टम की होगी।

28 जून को सबसे पहले श्री पल्लकड रामप्रसाद, कर्नाटक का शास्त्रीय गायन होगा, इसके बाद श्री एन. राजम एवं सुश्री रागिनी शंकर, मुम्बई का युगल वायोलिन वादन होगा। अंत में सुश्री अनुषा जे.वी. , हैदराबाद का कुचिपुड़ी नृत्य होगा।

प्रणति के अंतिम दिन 29 जून को सुश्री मंजरी असनारे केलकर, नासिक के शास्त्रीय गायन से शाम की शुरूआत होगी। इसके बाद श्री योगेश समसी, मुम्बई का तबला वादन होगा और अंत में सुश्री रेवती रामचंद्रन, चेन्नई का भरतनाट्यम नृत्य होगा। प्रतिदिन प्रवेश नि:शुल्क होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.