भोपाल में 4 हजार जगह विराजेंगे प्रथम पूज्य:250 बड़ी झांकियां भी बनेंगी

Updated on 27-08-2025 12:17 PM

भोपाल में करीब 4 हजार जगहों पर प्रथम पूज्य श्रीगणेश विराजेंगे। इनमें से करीब ढाई सौ बड़ी झांकियां होंगी। वहीं, घरों में भी गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। बुधवार को भक्त प्रथम पूज्य को ढोल-ढमाकों के साथ लेकर घर जाएंगे।

बड़े पंडालों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं, नगर निगम हर झांकी से रोजाना निर्माल्य यानी, पूजन सामग्री इकट्ठा करेगा। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई है।

200 से ज्यादा जगहों पर बाजार लगे इससे पहले मंगलवार को शहर में 200 से अधिक स्थानों पर बाजार लगे। जहां से भक्त मूर्तियां अपने घर लेकर पहुंचे। बुधवार को भी बाजारों में भीड़ रहेगी। मूर्तियों के साथ लड्‌डू, फल, हार-फूल, नारियल की बिक्री भी बढ़ गई हैं।

न्यू मार्केट, चौक, जुमेराती, करोंद, कोलार रोड, अटल पथ, रोशनपुरा, 10 नंबर मार्केट, नेहरू नगर, जवाहर चौक में सजी दुकानों पर गणपति बप्पा की मूर्तियों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

अबकी बार अयोध्या में श्रीराम की प्रतिमा के आसन रूप में भी गणेशजी की मूर्ति भी बनाई गई है। राम दरबार के रूप में भी मूर्ति बाजार में मौजूद है।

बाजार में कई प्रकार मोदक गणेशोत्सव शुरू होते ही बाजार में मोदक की कई वैरायटियां नजर आने लगी हैं। न्यू मार्केट के मिठाई कारोबारी संजीव अग्रवाल का कहना है, इस साल मोदक की नई वैरायटियां में कोकोनट, चॉकलेट व केसर मोदक शामिल है। इनके भाव 550 से लेकर 800 रुपए किलो तक है।

पीपल चौक में 351 किलो लड्डुओं का भोग लगेगा पीपल चौक की झांकी में 351 किलो लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। पुराना शहर के मिठाई व्यवसायी मोहन शर्मा ने बताया, बड़े पंडालों में रोज 10 किलो तक लड्डू चढ़ते हैं। वहीं 1500 झांकियों में औसतन एक-एक किलो के मान से भी रोज दो क्विंटल लड्डुओं का भोग लगेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.