दो दिन के लिए भोज विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने प्रवीण जैन ने की 66 अवैध नियुक्तियां

Updated on 21-08-2025 11:30 AM
 भोपाल। भोज मुक्त विश्वविद्यालय में वर्ष 2013-14 में 66 पदों पर अवैध नियुक्तियां और नियमितीकरण के आरोप में मप्र आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एफआइआर कायम की है। इसमें तत्कालीन निदेशक प्रवीण जैन और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को आरोपित बनाया गया है। इन पर धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार के आरोप एफआईआर दर्ज की गई है

चौंकाने वाली बात यह है कि तत्कालीन निदेशक प्रवीण जैन को दो दिन प्रभारी कुल सचिव बनाया गया था, तभी उन्होंने नियुक्तियां और नियमितीकरण कर डाला। सागर के रहने वाले सुधाकर सिंह राजपूत की शिकायत की जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने अब प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उन्होंने 25 फरवरी 2020 को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में शिकायत की थी। यानी छह वर्ष बाद मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत की जांच में सामने आया कि वर्ष 2013–14 में भोज मुक्त विश्वविद्यालय में कुलसचिव की अनुपस्थिति के दौरान निदेशक प्रवीण जैन को दो बार (एक अक्टूबर 2013 और 27 नवंबर 2014) एक-एक दिन के लिए कुलसचिव का अस्थायी प्रभार दिया गया।

शासन के आदेशानुसार इस प्रकार का प्रभार निदेशक जैसे शैक्षणिक पदाधिकारी को देना नियम विरुद्ध था। बावजूद इसके, प्रवीण जैन ने इस अल्पकालिक प्रभार का दुरुपयोग करते हुए कुल 66 कर्मचारियों की नियुक्ति व नियमितीकरण कर दिया।

इनमें कंप्यूटर आपरेटर, लिपिक, भृत्य, वाहन चालक, तकनीकी स्टाफ, सहायक प्राध्यापक, स्टेनोग्राफर आदि शामिल हैं। जांच में पता चला है कि नियुक्तियां शासन की स्वीकृति, पद सृजन, रोस्टर पालन, आरक्षण नीति, तथा वैधानिक प्रक्रिया जैसे आवेदन, चयन, मूल्यांकन आदि के बिना की गईं।

पांच अक्टूबर 2013 को उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर विश्वविद्यालय को स्पष्ट निर्देशित किया था कि यदि कोई नियमितीकरण किया गया हो तो उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। इसके बाद भी नियुक्तियां यथावत रहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.