प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, 66 हजार छात्राओं का रिजल्ट अटका

Updated on 17-06-2024 01:12 PM

किसी को ओवर एज होने का डर सता रहा है तो कोई सिर्फ रिजल्ट की उम्मीदों पर कई सपने संजोए बैठा है, किसी के परिवार ही स्थिति ठीक नहीं है तो कोई अपने भविष्य के लिए चिंतित है, कुछ इस तरह के हालत है उन छात्राओं के जिन्होंने 2022-23 सत्र में प्रवेश के लिए पीईबी ( व्यापम ) के द्वारा प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ( PNST ) की परीक्षा जुलाई 2023 में दी थी। जिसका रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। जिसको लेकर हाल ही में नर्सिंग टेस्ट देने वाली छात्राओं ने भोपाल में प्रदर्शन भी किया था। तो चलिए जाने इन छात्राओं के हाल।

ओवर एज होने का डर
विदिशा की रहने वाली आरती बताती हैं कि मैंने प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट का एग्जाम दिया था , यह एग्जाम 2023 में दिया था। हमारी रिजल्ट जारी किया जाए, मुझे सबसे अधिक डर मेरी एज निकल जाने का है, मैं अब आगे यह एग्जाम नहीं दे सकती हूं। मैं खुद का खर्चा खुद से उठाती हूं। मैं परिवार पर आश्रित नहीं हूं। मैं बस यही चाहती हूं कि मेरा जल्द से जल्द रिजल्ट आए, जिसके चलते हम अपनी आगे की तैयारी कर सकें। आरती कहती हैं कि मेरी एज 28 हो गई है, इसकी एज लिमिट 28 ही है।

पिता करते हैं मजदूरी
सिवनी के कलारी गांव की रहने वाली रितु साहू कहती हें कि हमने 202 के शेड्यूल का एग्जाम जुलाई 2023 में दिया था। अभी तक हमारा रिजल्ट नहीं आया है। हमें कोई कुछ बताता भी नहीं हैं कि रिजल्ट कब आएगा । वहीं प्राइवेट में तो छात्राओं के एडमिशन हो रहे हैं मगर हम गर्वमेंट में एडमिशन के लिए परेशान हो रहे हैं। मेरे पिता मजदूरी का काम करते हैं, हम गांव के कच्चे घर में रहते हैं। हमारे घर में बहुत परेशानियां हैं। अब हमारा भविष्य इसी पर निर्भर है।

किराए के घर में रहते हैं हमारा भविष्य रिजल्ट पर निर्भर
सिवनी की रहने वाली निधि साहू कहती हैं कि हम बहुत परेशान हैं, 11 महीने हो गए हैं, रिजल्ट नहीं आया है। हम वहां किराए का घर में रहते हैं। हम 6 बहने हैं भाई नहीं हैं, सभी बहने अपना खर्चा खुद ही उठाते हैं। हमारा भविष्य अब इसी पर निर्भर है। इसके अलावा हमें ओवर एज होने का भी डर है। मां बहने सभी काम करते हैं, अभी हम कई बार यहां आ चुके हैं मगर हमारी बात कोई नहीं सुनता है।

पेट्रोल टैंक पर करती हूं काम
इंदौर से आई जयश्री कहती हैं कि मैं पेट्रोल टैंक पर काम करती हूं मेरी बेटी संख्या के रिजल्ट के लिए भोपाल के चक्कर का काट रही हूं। पहले कोरोना कामल में एक साल उसका चला गया। फिर हमने डीएचएस के लिए दिया, उसका रिजल्ट नहीं आया और अब यह रिजल्ट भी रुका हुआ है। ऐसे में बच्ची ओवर एज भी हो सकती है। हम बहुत परेशान हैं, बहुत मेहनत से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। बहुत मुश्किल होता है आज के समय में बच्चों को पढ़ा पाना। बस हम यही कहेंगे कि सरकार हमारे रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करे।

66 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस मामले में एनएसयूआई नेता रवि परमार ने बताया कि 2022-23 सत्र में प्रवेश के लिए पीईबी ( व्यापम ) के द्वारा प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ( PNST ) की परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित करवाई गई थी परीक्षा देने के बाद 1 से 2 महीने के अंतराल में रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है मगर रिजल्ट अभी तक नहीं घोषित किया गया है । रवि परमार ने कहा कि 66 हज़ार स्टूडेंट्स ने पीईबी के माध्यम से परीक्षा दी थी करोड़ों रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में पीईबी द्वारा लिए गए लेकिन 1 साल से रिजल्ट जारी नहीं किया वहीं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में धड़ल्ले से प्रवेश हो रहें ‌इससे सरकार कि मंशा स्पष्ट हो चुकी हैं कि प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को मुनाफा पहुंचाने के लिए ही शासकीय नर्सिंग कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए जिसकी वजह से 2022 से मध्यप्रदेश के शासकीय नर्सिंग कालेजों में एक भी छात्राओं के प्रवेश नहीं हुई ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.