मानसून सत्र की तैयारी:सदन में अपने विधायकों, मुद्दों की मॉ​निटरिंग के लिए हर समय कम से कम तीन मंत्री रहेंगे

Updated on 25-07-2025 12:27 PM

28 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए सरकार ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों के साथ बैठक की।

इसमें सीएम ने कहा कि विपक्ष के मुद्दों का जवाब देते समय आखिरी समय में अधिकारी अपने विभागीय मंत्रियों को स्लिप भेजते हैं। इससे पक्ष सही तरीके से नहीं आ पाता। इसलिए पहले से ही पूरी ब्रीफिंग करें। उपलब्धियों की जानकारी दें। सरकार के कई बड़े काम हैं जो सामने रखे जा सकते हैं। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी थे।

सीएम ने कहा कि सदन में अब हर समय कम से कम तीन मंत्री मौजूद रहेंगे। इसका रोस्टर बना दिया गया है। ये मंत्री सदन में भाजपा विधायकों की मौजूदगी भी देखेंगे। साथ ही इस पर भी नजर रखेंगे कि किसी सवाल के जवाब के समय विधायक गैरहाजिर तो नहीं हैं। इन तीन मंत्रियों के अलावा बाकी मंत्री तो रहेंगे ही, लेकिन रोस्टर वाले तीन मंत्री हर दिन जरूर रहेंगे।

तुरंत तैयारी कर लें... 

बैठक में सीएस ने अफसरों से कहा कि मानसून सत्र में विधेयक पेश होने वाले हैं। कई विभागों की तैयारी कैसी है? इस पर कुछ विभागों ने कहा कि उनके विधेयक पहले कैबिनेट में लाने हैं। सीएस ने कहा, तुरंत तैयारी कर लें।

पीएस बोले, सिया मुद्दा, पेंशन के बजट में कमी पर सवाल उठ सकते हैं

बैठक में सीएस ने सभी विभागों से पूछा कि उनके विभाग से जुड़े मुद्दे तो नहीं हैं, जिन्हें विपक्ष उठा सकता है। इस पर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने ही सबसे पहले बताया कि इस समय सिया से जुड़ा विवाद सुर्खियों में है। यह उठ सकता है। सामाजिक न्याय की प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने कहा कि पेंशन के लिए बजट की दिक्कत आ रही है। यह विषय आ सकता है। कुछ अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी बात कही। इस पर सीएम ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां काफी हैं। इसलिए दमदारी से तैयारी करें। मंत्रियों को सब बताएं।

मंत्रियों को जल्द ब्रीफिंग देंगे

बैठक के बाद यह तय हो गया कि अगले दो-तीन दिन के भीतर तमाम अधिकारी अपने विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा से जितने भी प्रमुख सवाल विभाग में आए हैं और उन पर चर्चा संभावित है, उसकी जानकारी उन्हें लिखित के साथ मौखिक दी जाएगी।

विधायकों से भी बात करेंगे मुख्यमंत्री पार्टी संगठन के साथ मुख्यमंत्री जल्द ही विधायकों से भी बात करेंगे। कई पार्टी विधायकों की ओर से भी ऐसे सवाल लगाए गए हैं, जिनको लेकर असहज स्थिति बन सकती है। इसलिए विधायकों को भी ताकीद की जा सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.