मेट्रो के तीसरे रूट की तैयारी, एयरपोर्ट चौराहा से बंजारी चौक तक 16.70 किमी का बनेगा नया ट्रैक

Updated on 09-04-2024 01:03 PM

एम्स से करोंद चौराहा और भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा के बीच भोपाल मेट्रो के दो ट्रैक पर चल रहे निर्माणकार्य के बीच तीसरे रूट पर भी प्लानिंग शुरू हो गई है। तीसरा रूट एयरपोर्ट चौराहा से बंजारी चौक (कोलार रोड) तक 16.70 किमी का बनेगा। कॉम्प्रहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) बनाने के बाद तैयारी की जा रही है।

करीब डेढ़ साल तक 16 अलग-अलग सर्वे करने के बाद सीएमपी तैयार हुआ है। इसमें पाया गया कि अच्छी कनेक्टिविटी न होने के कारण सिर्फ 8-9% लोग ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं। सर्वाधिक ट्रैफिक यानी करीब 40-40 हजार वाहन रोज नर्मदापुरम रोड व कोलार रोड से शहर में आते हैं। इसलिए एयरपोर्ट चौराहा से बंजारी चौक तक मेट्रो की प्लानिंग की गई है।

सोमवार को हुआ प्रेजेंटेशन

मेट्रो रेल कंपनी और भोपाल नगर निगम ने कॉम्प्रहेंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार करने का काम अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड (यूएमटीसी) को दिया था। यूएमटीसी मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (महुआ) की ज्वाइंट वेंचर कंपनी है। यूएमटीसी की ओर से सोमवार को मैनेजर टेक्निकल प्रत्यूष चतुर्वेदी और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कनिका कालरा ने मेट्रो रेल कंपनी के दफ्तर में प्रेजेंटेशन भी दिया। इस दौरान एमडी मेट्रो, नगर निगम कमिश्नर, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक, एडीएम भोपाल भी मौजूद थे। बैठक में मेट्रो के तीसरे ट्रैक पर शुरूआती सहमति बनी है। अब इसे जनप्रतिनिधियों से बात करने के बाद पहले राज्य शासन फिर केंद्र सरकार के सामने रखा जाएगा।

तीसरे ट्रैक के लिए अभी राज्य और केंद्र सरकार की मंजूरी बाकी
कॉम्प्रहेंसिव मोबिलिटी प्लान-2042 तक की जनसंख्या की जरूरत के हिसाब से बनाया गया है। यदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मौजूदा व्यवस्था को ही आगे बढ़ाया गया तो 2042 तक शहर को 1700 बसों की जरूरत होगी। ऐसा करने से शहर में चलने तक की जगह नहीं बचेगी, इसलिए कंपनी ने चार हाई डिमांड कॉरिडोर प्रस्तावित किए हैं। पहले चरण में एयरपोर्ट चौराहा से बंजारी चौक के बीच मेट्रो का तीसरा ट्रैक बिछाने पर सहमति बनी है।

सबसे ज्यादा भीड़ : लालघाटी चौराहा, रेतघाट चौराहा, कोलार तिराहा पर
भोपाल और इसके आसपास ग्रामीण क्षेत्र में बनी 1061 वर्ग किमी लंबी सड़कों का सर्वे किया गया। इसमें 8 लोकेशन शहर के अंदर (इनर) और 8 शहर के बाहर हैं। शहर के अंदर 10 बड़े जंक्शन जैसे लालघाटी चौराहा, डीआईजी बंगला चौराहा, ताजमहल पैलेस चौराहा, छोला रोड से 80 फीट रोड का जंक्शन पॉइंट, रेतघाट चौराहा, आदि काे चिह्नित कर वहां के ट्रैफिक को समझा गया। सबसे ज्यादा भीड़ लालघाटी चौराहा, रेतघाट चौराहा, कोलार तिराहा और जहांगीराबाद चौराहा पर मिली।

8 स्तर पर बनी है नई रणनीति : रोड नेटवर्क स्ट्रेटिजी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटिजी, लैंड यूज एंड ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन स्ट्रेटिजी, नॉन मोटराइज ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटिजी, गुड्स ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटिजी, ट्रैफिक इंजीनियरिंग स्ट्रेटिजी, पार्किंग मैनेजमेंट स्ट्रेटजी और टेक्नोलॉजिकल स्ट्रेटिजी।

यह भविष्य की ट्रांसपोर्ट प्लानिंग

  • शहर के भविष्य के यातायात योजना के लिए प्लान बनवाया है। अलग-अलग तरह के सर्वे के आधार पर कंपनी ने अपना प्रेजेंटेशन दिया है। इसमें मेट्रो के तीसरे ट्रैक की अनुशंसा की गई है। 
  • -सीबी चक्रवर्ती, एमडी मेट्रो रेल कंपनी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.