5000 छायादार पौधे लगाने की तैयारी:कोलार सिक्सलेन के लिए 2000 पेड़ काटे, अब 6 जगह ग्रीन कॉर्नर बनेंगे

Updated on 17-06-2024 01:13 PM

कोलार ​सिक्सलेन रोड के सेंट्रल वर्ज और उसके आसपास करीब पांच हजार पेड़ लगाने की तैयारी है। इनमें सेंट्रल वर्ज में चंपा के पौधे लगाए जाएंगे। रोड पर 6 जगह ट्री कॉर्नर बनाए जाएंगे। एक-एक ट्री कॉर्नर में 400-500 पेड़ लगाए जाएंगे।

यही नहीं, कजलीखेड़ा और इनायतपुर की बरसाती नदियों और बैरागढ़ चीचली के नाले आसपास तीनों स्थानों पर 100-200 इमली, पीपल, बरगद, गूलर और करंज जैसे बड़े पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए जमीन तैयार की जा रही है।

  • 3000 पौधे लगेंगे 6 ग्रीन कॉर्नर में
  • 1800 पौधे लगेंगे सेंट्रल वर्ज में
  • 500 पौधे लगेंगे नदी-नाले किनारे

PWD ने देखरेख के लिए निगम को को दिए 4 करोड़ रुपए

प्लान-1: बरसाती नदी करेंगे सं​रक्षित कोलार से लगी कजलीखेड़ा और इनायतपुर की दो बरसाती नदियाें के पास और बैरागढ़ चीचल से गुजरने वाले नाले के आसपास बरगद, पीपल, नीम, इमली, गूलर और करंज जैसे बड़े पेड़ लगाए जाएंगे। ताकि, नदियों को संरक्षित किया जा सके। यहां एक स्थान पर 100-150 पेड़ लगाने की तैयारी है।

दूसरा प्रोजेक्ट : सेंट्रल वर्ज
छांव के साथ ही महकेगी: तीन मीटर यानी करीब 10 फीट चौड़े सेंट्रल वर्ज में चंपा के पेड़ लगेंगे। यह 5 से 15 फीट तक बढ़ता है। ऐसे में 15 किलोमीटर में 1800 से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे।

तीसरा प्रोजेक्ट : ग्रीन कॉर्नर में
400 से 500 पौधे: छह स्थानों में 400-500 पेड़ लगाकर ग्रीन कॉर्नर बनाएंगे। ये जगह हैं- सेमरी जोड़, गोल जोड़, आईबीडी के पास, इनायतपुर पंप हाउस, गेंहूखेड़ा रोड और भोज यूनिवर्सिटी के पास।

सजावटी पौधे लगा सकते हैं
काेलार सिक्सलेन के सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई 3 मीटर यानी 9.84 फीट। ऐसे में यहां सजावटी पौधे के अलावा बड़े और छायादार पेड़ भी लगाए जा सकते हैं।

 -दीपक भंडारी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी

पांच साल देखरेख भी करेंगे
कोलार रोड के सेंट्रल वर्ज में छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। इसका जिम्मा पीडब्ल्यूडी ने नगर निगम को दिया है। जल्द ही हम साइट पर काम शुरू करेंगे। हम पांच साल इनकी देखरेख भी करेंगे। 

-हरेंद्र नारायण, कमिश्नर, नगर निगम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.