ईएसबी में बड़े बदलाव की तैयारी...:एक ही परीक्षा के जरिये कर सकेंगे विभागों के सभी खाली पदों पर आवेदन

Updated on 03-07-2025 11:47 AM

मप्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। वे एक ही परीक्षा के जरिये विभिन्न विभागों में खाली पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मप्र में कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करता है। हर साल ईएसबी अलग-अलग विभागों के लिए आठ-नौ भर्ती परीक्षाएं लेता है। हालांकि कुछ ग्रुप भी बनाए गए हैं। लेकिन परीक्षाओं की संख्या अधिक होने से यह प्रक्रिया साल भर चलती है। लेकिन, ईएसबी अब स्टाफ सर्विस कमीशन (एसएससी) का मॉडल अपनाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत विभिन्न विभागों में एक जैसे या समकक्ष पदों के लिए ग्रुप बनाकर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ईएसबी ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।

एसएससी साल भर में चार प्रमुख परीक्षाएं लेता है। इसमें कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल), सब इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर और 10+2 लेवल एग्जाम शामिल हैं। इसके अलावा कांस्टेबल परीक्षा भी आयोजित करता है। इन परीक्षाओं में क्लास 3 और 4 के पद कवर कर लिए जाते हैं।

एसएससी ने परीक्षाओं के लिए जो ग्रुप बनाए हैं, उनमें विभिन्न विभागों की एक जैसी भर्ती के लिए भी अलग-अलग क्वालिफिकेशन और आयु सीमा है। लेकिन, पेपर का एक जैसा सेट होता है। अभ्यर्थियों को चॉइस देनी होती है कि वे किस विभाग के किस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं। उसके हिसाब से मेरिट तैयार होती है। मसलन, जूनियर इंजीनियर की कम्बाइंड परीक्षा में ही किसी में डिप्लोमा तो किसी में डिग्री मांगी जाती है। संबंधित विभाग परिणाम के हिसाब से इन्हें नियुक्ति देते हैं। अभ्यर्थी को एक बार ही संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन करना होता है।

अभ्यर्थी च्वाइस दे सकेंगे... मेरिट के आधार पर होगी नियुक्ति

ईएसबी की साल भर में आठ परीक्षाएं : इधर, ईएसबी साल भर में करीब आठ भर्ती परीक्षाएं लेता है। इसके अलावा चार–पांच परीक्षाएं प्रवेश संबंधी भी होती हैं। इसमें भी कुछ परीक्षाओं में ग्रुप और सब ग्रुप हैं लेकिन सबमें ऐसा नहीं है।

यह होगा फायदा… परीक्षाएं समय से आयोजित हो सकेंगी। अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं। एक ही परीक्षा में प्रिफरेंस दे सकेंगे। इससे अभ्यर्थियों की फीस भी बचेगी। अभी ज्यादा परीक्षाएं होने से परिणाम घोषित होने और नियुक्तियों में देरी होती है। अब इनमें शीघ्रता आएगी।

एसएससी के मॉडल को ईएसबी भी अपनाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इससे एक ही ग्रुप में एक जैसी कई परीक्षाएं विभिन्न पदों के लिए हो सकेंगी। इससे खर्च और समय दोनों की बचत होगी।

–साकेत मालवीय, डायरेक्टर, कर्मचारी चयन मंडल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.