शक्तिपीठ हरसिद्धि में नवरात्र की तैयारी, दीपमालिका की बुकिंग करा रहे भक्त

Updated on 20-09-2024 11:17 AM

उज्जैन । देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर प्रबंधन द्वारा रंगरोगन व पेड़ों की छटाई का काम शुरू कर दिया गया है। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मेटिन आदि की खरीदी भी कर ली गई है।


देशभर के भक्तों ने दीपमालिका प्रज्वलित कराने के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। पंचांगीय गणना के अनुसार 3 अक्टूबर गुरुवार से देवी आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय उत्सव की शुरुआत होगी।


3100 रुपये है शुल्क


देशभर से भक्त माता हरसिद्धि के दर्शन करने आएंगे। नवरात्र के नौ दिनों में प्रतिदिन शाम को संध्या आरती के समय भक्तों के सहयोग से दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। हरसिद्धि मंदिर प्रभारी इंद्रेश लोधी ने बताया नवरात्र के नौ दिनों में अधिक से अधिक भक्तों को दीपमालिका प्रज्वलित कराने का धर्मलाभ मिले, इस हेतु सामूहिक दीपमालिका प्रज्वलित कराई जाएगी। इसके लिए प्रति व्यक्ति 3100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।


400 भक्तों ने कराई बुकिंग


देशभर के करीब 400 भक्तों ने अलग-अलग दिनों के लिए दीपमालिका की बुकिंग भी करा ली है। सामूहिक दीपमालिका प्रज्वलित कराने के लिए संख्या की बाध्यता नहीं है, भक्त अपनी इच्छा के अनुसार नौ दिनों में स्पाट बुकिंग भी करा सकते हैं।


सामान्य दिनों में सिंगल बुकिंग करा सकते हैं भक्त


हरसिद्धि मंदिर की परंपरा अनुसार शारदीय नवरात्र में दीपमालिका प्रज्वलित की जाती है। लेकिन बीते कुछ वर्षों से भक्त अपने जन्म दिन, विवाह की वर्षगाठ आदि पर भी दीपमालिका प्रज्वलित कराते हैं। इससे अब सालभर दीपमालिका प्रज्वलित की जाने लगी है।


सामान्य दिनों में बुकिंग नहीं होने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति दीपमालिका की सिंगल बुकिंग करा सकते हैं। एक व्यक्ति को दीपमालिका प्रज्वलित कराने में 15 हजार रुपये से अधिक खर्च आता है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.