पीएम मोदी के रोड शो के लिए तैयारियां चाकचौबंद, डीजीपी ने देखी व्यवस्था, रोड शो में छोटे बच्चों को न लाने का सुझाव

Updated on 24-04-2024 12:50 PM

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम भोपाल आएंगे और यहां रोड शो करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। उनके रोड शो को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी रिहर्सल की गई। इस दौरान पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने खुद व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उधर वीवीआइपी के दौरे को देखते हुए पुलिस ने रोड शो में आने वाले लोगों को लिए सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक सुझाव भी जारी किए हैं। इसके तहत पानी की बोतल, माचिस, लाइटर रखना प्रतिबंधित रहेगा। छोटे बच्चों को भी रोड शो के दौरान साथ ना लाने की सलाह दी गई है।

इस मार्ग से आएंगे पीएम

प्रधानमंत्री बुधवार शाम सात बजे पुराना विमानतल से रवाना होकर सड़क मार्ग से लालघाटी, वीआइपी रोड, रेतघाट चौराहा, पोलीटेक्निक चौराहा, केएन प्रधान तिराहा, गांधी पार्क होकर मालवीय नगर तिराहा पहुंचेगे।

यहां से होगा रोड शो

रोड शो का मार्ग मालवीय नगर, रोशनपुरा, अपैक्स बैंक तिराहा तक रहेगा। रोड शो समापन पश्चात प्रधानमंत्री का कारकेड अटल पथ चौराहा, प्लेटिनम प्लाजा से दाहिने मुड़कर जवाहर चौक, डिपो चौराहा, स्काउट गाइड तिराहा, पोलीटेक्निक चौराहा होकर वीआइपी रोड लालघाटी से पुराना विमानतल पहुंचेंगे।

नगरीय पुलिस की एडवायजरी

*- रोड शो में शामिल होने वाले लोग शाम पांच बजे तक अपने निर्धारित सेक्टर पर पहुंच जाएं।

*- रोड शो क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। अतः उक्त क्षेत्र में ड्रोन कैमरा इत्यादि उड़ाना प्रतिबंधित है।

*-रोड शो में अपने साथ पानी की बोतल तथा पाउच इत्यादि न लाएं।

*-रोड शो में बैग, थैला जैसी वस्तु भी अपने साथ न लायें।

*-रोड शो में मोबाइल भी साथ मे न लायें तो बेहतर रहेगा।

*-माचिस, लाइटर इत्यादि ज्वलनशील वस्तु लाना प्रतिबंधित है।

*-पार्टी के झंडे के साथ डंडा, राड इत्यादि लाना प्रतिबंधित है।

*- छोटे बच्चों को अपने साथ नही लाएं।

हमीदिया, जेपी और एम्स में बेड आरक्षित

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और काफिले को देखते हुए शहर को 12 सेक्टरों में बांटा है। हमीदिया और जेपी अस्पताल एम्स में दस दस बेड आरक्षित किए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हर सेक्टर पर एक एंबुलेंस और पांच डाक्टरों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए 12 एंबुलेंस और 60 डाक्टरों की टीम बनाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.