स्टेट डाटा एंड एनालिटिक्स प्लेटफार्म स्थापित करने तैयारियां शुरू, नीति आयोग देगा सहयोग

Updated on 02-08-2024 06:38 PM

मध्यप्रदेश में नीति आयोग के सहयोग से स्टेट डाटा एंड एनालिटिक्स प्लेटफार्म स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके निर्माण में नीति आयोग पूरा सहयोग कर रहा है। विकसित मध्यप्रदेश 2047 का विजन डॉक्यूमेंट बनकर तैयार हो चुका है, जिसके स्वरूप के अनुमोदन कराने की अंतिम तैयारी चल रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को यह जानकारी आज मंत्रालय में योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की समीक्षा में दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मंत्रालय में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की।

प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री संजय कुमार शुक्ल, सचिव श्री श्रीमन् शुक्ला, उप सचिव श्रीमती माधवी नागेन्द्र, अवर सचिव श्रीमती संघमित्रा बौद्ध, संयुक्त संचालक श्री विश्वजीत रायकवार, मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के उप सचिव श्री वी.एस. धापानी, सलाहकार श्री ईश गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक श्री धीरेन्द्र पाण्डेय एवं अवर सचिव राज्य सांख्यिकी आयोग श्री नरेश बहल उपस्थित थे।

बताया गया कि उद्यमिता के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग ने वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म बनाया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा की पहल पर नीति आयोग को इस प्लेटफार्म का स्टेट चैप्टर मध्यप्रदेश में स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है। सतत विकास लक्ष्यों पर प्रगति मापने के लिए नीति आयोग ने हाल ही में प्रकाशित एसडीजी इंडिया इंडेक्स में प्रदेश के प्रदर्शन को उल्लेखनीय बताया है। मध्य प्रदेश का समग्र स्कोर 2018 में 52 से बढ़कर नवीनतम 2023-24 की रिपोर्ट में 67 हो गया है। इस प्रकार प्रदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में फ्रंट रनर शामिल हो गया है।

इसी प्रकार नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग में सेंट्रल जोन में तिरला विकासखंड जिला धार ने प्रथम स्थान और पार्टी विकासखंड जिला बड़वानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार के रूप में केंद्र सरकार से इन दोनों विकासखंडों को क्रमशः डेढ़ करोड़ और एक करोड़ की राशि प्रोत्साहन स्वरूप मिली है।

यह भी बताया गया गया कि जन्म-मृत्यु पंजीयन के नए पोर्टल से शत-प्रतिशत पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। जन्म-मृत्यु पंजीयन संशोधित अधिनियम 2023 के पालन में नए नियमों का प्रकाशन भी कर दिया गया है। राष्ट्रीय न्यादर्श सर्वेक्षण के 80वें दौर की तैयारी चल रही है। प्रदेश के 42 आकांक्षी विकासखंडों की सतत समीक्षा जारी है।

समीक्षा बैठक में जनअभियान परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों, योजनाओं एवं संचालित गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। इसमें मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम, प्रस्फुटन योजना, नवांकुर योजना, जल गंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां और केन-बेतवा एवं पावर्ती-कालीसिंध चंबल जल कलश यात्रा शामिल थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.