भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की रौनक लौटाने की तैयारी, अपने अंडर में खेल विभाग लेगा इसे

Updated on 15-10-2024 11:32 AM
भोपाल: खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के खेल मंत्री, विश्वास सारंग ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग BHEL द्वारा संचालित 125 एकड़ में फैले मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रबंधन अपने हाथ में लेगा। इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंत्री सारंग ने सोमवार को खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कॉम्प्लेक्स का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया।

खेल विभाग के अंदर में आ जाएगा भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स


मंत्री विश्वास सारंग के साथ अधिकारियों की टीम भी थी। सारंग ने कहा कि BHEL स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खेल विभाग के माध्यम से संचालित करने के लिए प्राथमिक रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ठप हैं खेल गतिविधियां


उन्होंने बताया कि यह कॉम्प्लेक्स लंबे समय से उपेक्षित पड़ा हुआ है, जिससे खेल गतिविधियां ठप हैं। प्रबंधन हस्तांतरण से खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने और एथलेटिक गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।


इन खेलों की सुविधाएं


कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, गोल्फ, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स और कबड्डी सहित कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि कॉम्प्लेक्स और खेल सुविधाओं के अपग्रेडेशन से इसे और बेहतर बनाया जाएगा। यह शहर के बीचों-बीच भोपाल और मध्य प्रदेश के निवासियों और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। इससे न केवल BHEL टाउनशिप के लोगों को, बल्कि भोपाल के नागरिकों को भी लाभ होगा।

नए क्रिकेटरों को लाभ मिलेगा


उन्होंने यह भी कहा कि BHEL स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भीतर क्रिकेट स्टेडियम के उन्नयन से नए क्रिकेटरों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के लिए मैदान के मानक पूरे हो रहे हैं, बाकी सुविधाओं जैसे स्टैंड के विस्तार के लिए धन की व्यवस्था की जाएगी।

भेल के सहयोग से खेल विभाग करेगा संचालन


खेल विभाग, BHEL के सहयोग से इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन करेगा। इससे उन्नयन कार्य किफायती तरीके से हो सकेंगे और जनता को इसका पूरा लाभ मिलेगा।


गोल्फ के लिए भी है जगह


खेल मंत्री ने बताया कि लगभग 125 एकड़ भूमि पर बने इस परिसर में रखरखाव का अभाव है। यहां गोल्फ के लिए 33 एकड़ जगह भी है। स्थानीय प्रबंधन ने शुरुआती सहमति दे दी है और इस कॉम्प्लेक्स को खेल विभाग के अधीन लाकर इसे एक अच्छी खेल सुविधा के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.