शाहपुरा की प्राणवायु छीनने की तैयारी, 132 हरे-भरे पेड़ों पर चलेगी आरी

Updated on 10-05-2024 11:43 AM
भोपाल। शहर में मनीषा तालाब के आसपास हरियाली से आच्छादित शाहपुरा क्षेत्र के लोगों की प्राणवायु छीनने की तैयारी हो चुकी है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर यहां लगे 10 से 50 वर्ष तक पुराने हरे पेड़ों को काटने के लिए सरकारी मशीनरी सक्रिय हो चुकी है। पेड़ों के इस कत्लेआम के दौरान तालाब के किनारे बने उस पार्क की बलि भी चढ़ने जा रही, जिसमें शाम ढलने पर बच्चे और बुजुर्ग खुले वातावरण में शुद्ध हवा लेने अपना समय गुजारने पहुंचते हैं।


पेड़ों को किया चिह्नांकित

जानकारी के मुताबिक निर्माण कार्य के लिए बावड़िया कलां से स्वर्ण जयंती पार्क तिराहा से बंसल अस्पताल के सामने से शैतान सिंह मार्केट तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण होना है। इसके लिए नगर निगम की उद्यानिकी शाखा में पेड़ काटने की अनुमति लेने के लिए आवेदन भी लगाया जा चुका है। चिन्हित करने के बाद 132 पेड़ों पर लाल रंग से नंबर डालकर उनका डेथ वारंट भी बना दिया है। हालांकि स्थानीय जागरूक नागरिक की याचिका पर गुरुवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पेड़ों की कटाई पर छह माह के लिए रोक लगा दी है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर छह सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। कमेटी में कलेक्टर एवं पीसीसीएफ या उनके प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

हरियाली पर प्रहार

शाहपुरा निवासी एडवोकेट सानिध्य जैन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा शैतान सिंह मार्केट चौराहा से मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, स्वर्ण जयंती पार्क, बावड़िया कलां तिराहा से कोलार रोड तक सड़क को चौड़ीकरण किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए इन मार्गों पर लगे 250 से अधिक हरे-भरे पेड़ों को काटने की तैयारी की जा चुकी है। पेड़ों पर लाल स्याही से मार्किंग कर उन पर नंबर भी अंकित कर दिए गए हैं। सानिध्य का आरोप है कि पेड़ों की संख्या कम बताने के लिए कई पेड़ों पर एक से ही नंबर डाले गए हैं। इस तरह पीडब्ल्यूडी के राजधानी संभाग क्रमांक-एक द्वारा काटे जाने वाले पेड़ों की संख्या सिर्फ 132 बताई है। विभाग के कार्यपालन यंत्री ने इन पेड़ों को काटने के लिए नगर निगम के सहायक आयुक्त (उद्यान) को अनुमति के लिए दो अप्रैल 2024 को आवेदन भी दे दिया है। इसके तहत प्रति वृक्ष की कीमत छह हजार रुपये आंकते हुए 7,92,000 रुपये के शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट भी संलग्न किया है। बताया गया है कि सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में ट्रैफिक का घनत्व कम होगा।

इंजीनियर, निगमायुक्त से किया था अनुरोध

हरे-भरे पेड़ काटे जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री आरसी गुप्ता को 23 अप्रैल को शिकायत की थी। उसमें बताया था कि हरे भरे पेड़ क्षेत्र के रहवासियों के लिए आक्सीजन टैंक की तरह हैं। अधिकतर पेड़ 10 से 50 वर्ष तक पुराने हैं। इन्हें काटने पर पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचेगी। इस पर गुप्ता ने तर्क दिया था की ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए सड़क का चोड़ीकरण किया जाना जरूरी है। सड़क निर्माण के लिए मशीन चलाने के कारण सड़क और उसके आसपास के पेड़ों को काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 24 अप्रैल को उन्होंने नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण को भी शिकायत सौंपी थी। उसमें बताया था कि वर्तमान सड़क के आसपास का अतिक्रमण हटाकर सड़क का चौड़ीकरण किया जा सकता है। इसके लिए पेड़ों को काटना उचित नहीं है, लेकिन उन्होंने भी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने एनजीटी में याचिका लगाई थी। एनजीटी ने गुरुवार को उनका तर्क सुनने के बाद छह सप्ताह के लिए पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.