रोडमैप तैयार कर 100 दिन में लक्ष्य हासिल करें - मंत्री श्री पटेल

Updated on 02-01-2024 01:49 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने विभागीय समीक्षा करते हुए रोडमैप तैयार कर 100 दिन में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिये है। श्री पटेल ने आज मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय समीक्षा की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भी मौजूद थी।

मंत्री श्री पटेलने पंचायत एवं ग्रामीण विकास की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने केन्द्र प्रवर्तित अमृतकाल की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रदेश में बेहतर क्रियान्वयन हुआ है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आदिवासी महान्याय अभियान को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति के लोगों को आवास निर्माण के लिये 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही शौचालय बनाने के लिये अलग से राशि मिलेगी। इतना ही नहीं मनरेगा में निर्माण संबंधी मजदूरी भी मिलेगी।

मंत्री श्री पटेल ने रोडमैप तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति के लोगों की 100 मकान की आबादी होने पर भी सड़क निर्माण का कार्य सुनिश्चित करायें।

लेबर केस 100 दिन में पोर्टल पर अंकित करायें

श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों को लेबर केसेस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर श्रम के सभी प्रकरणों को 100 दिनों में दर्ज कराने के भी निर्देश दिये। प्रयास करें कि श्रम विभाग का कार्य डेशबोर्ड पर हो, मेन्यूअल नहीं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पोर्टल पर लेबर केस अंकित करने में देश के प्रथम 3 राज्यों में मध्यप्रदेश शामिल है। उन्होंने कहा कि हमें मध्यदेश को प्रथम स्थान पर लाना है। मंत्री श्री पटेल ने मजदूरों को दिए जाने वाले कौशल विकास प्रशिक्षण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री पटेल ने जल्द ही पदनाम परिवर्तित कर जल्द ही रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिये कहा। मंत्री श्री पटेल ने बैठक में स्पष्ट किया कि श्रम कानूनों को बेहतर बनाने के कार्य करेंगे। जो लक्ष्य तय किये है, उन्हें 100 दिन के पहले हासिल करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.