गर्भवती-बच्चों के लिए पैरों से रौंदकर बना रहे पोषण-आहार:रीवा की सभी आंगनवाड़ियों में सप्लाई; कलेक्टर ने सीईओ को सौंपी जांच

Updated on 27-06-2025 11:53 AM

रीवा जिले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार को पैरों से कुचलकर बनाया जा रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक सड़ा-गला अनाज पैरों से रौंदते हुए मशीन में डालते नजर आ रहा है।

मामला पहाड़िया स्थित टेक होम राशन (THR) प्लांट का है। इसका संचालन जिला पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है। यहीं से ये पूरक पोषण आहार जिले की सभी आंगवाड़ियों में सप्लाई किया जाता है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

सीईओ को दिए जांच के निर्देश मामला सामने आने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ने कहा, “पहाड़िया THR प्लांट से जुड़ी शिकायत सामने आई है। मैंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर निरीक्षण करें और यह जांचें कि किस प्रकार का पूरक पोषण आहार तैयार किया जा रहा है और किस तरह का अनाज उपयोग में लिया जा रहा है।”

महिलाओं द्वारा संचालित है यह प्लांट पहाड़िया THR प्लांट को स्थानीय महिला समूहों द्वारा संचालित किया जाता है। इसका उद्देश्य पोषण के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार और सशक्तिकरण देना है। सीईओ जिला पंचायत द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.