राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भोपाल आएंगी, करेंगी अंतरराष्ट्रीय साहित्य और कला उत्सव का शुभारंभ

Updated on 03-08-2023 12:19 PM

भोपाल । एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव उन्मेष और लोक व जनजातीय अभिव्यक्तियों के कला उत्सव उत्कर्ष का शुभारंभ गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर 12 बजे करेंगी। आयोजन शुभारंभ की पूर्व संध्या पर देशभर के कलाकारों ने शहर में कला यात्रा निकाली। यह यात्रा रवींद्र भवन से रोशनपुरा होते हुए वापस रवींद्र भवन पर सम्पन्न हुई। इस दौरान करीब 900 कलाकारों ने करतब दिखाए और देश की सतरंगी संस्कृति की झलक पेश किया।

भव्य उद्घाटन सत्र में रवींद्र सभागम के हंसध्वनि सभागार में देश भर के करीब 900 कलाकार राष्ट्रपति के समक्ष अपनी कला की झलक दिखाएंगे। इस मौके पर मप्र के राज्यपाल मंगु भाई पटेल, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई राज्यों के राज्यपाल भी उपस्थित रहेंगे।

इधर उन्मेष और उत्कर्ष को लेकर बुधवार को कलाकारों ने रवींद्र सभागम में रिहर्सल की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। यह पहला मौका है जब भोपाल में कला और साहित्य का इतना बड़ा उत्सव हो रहा है। गत वर्ष से शुरू हुए रवींद्र सभागम में ऐसा पहली बार होगा, जबकि सभी सभागारों में अलग-अलग समांतर सत्र चार दिन तक चलेंगे।

75 से अधिक सत्रों में 575 से अधिक लेखक

उन्मेष में 75 से अधिक सत्रों में 575 से अधिक लेखक भागीदारी करेंगे। इसमें तीन राज्यों के राज्यपाल और 13 विदेशी भाषाओं के लेखक भी होंगे।चिकित्सकों का साहित्य, सागर साहित्य जैसे नए विषयों पर विमर्श होगा। इसके अंतर्गत बहुभाषी कविता पाठ, लेखन पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्य के विषयों पर परिचर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रबुद्धजनों द्वारा विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही "पुस्तक मेला" में साहित्य अकादमी और अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। उत्सव के दौरान साहित्य अकादमी द्वारा प्रख्यात लेखकों पर बनी डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.