राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने श्रीमहाकाल परिसर में स्वच्छता के लिये किया श्रमदान

Updated on 19-09-2024 06:09 PM

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर मन्दिर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। उन्होंने मन्दिर परिसर में कोटितीर्थ के समीप झाड़ू भी लगाई। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी स्वच्छता के लिये श्रमदान में शामिल हुए। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कोटितीर्थ से श्रीमहाकालेश्वर मन्दिर के शिखर दर्शन भी किये।

श्रीमहाकाल लोक का किया भ्रमण, शिल्पकारों के शिल्प को सराहा

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने उज्जैन में श्रीमहाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन के बाद ई-कार्ट में बैठकर श्रीमहाकाल लोक का भ्रमण कर विभिन्न प्रतिमाओं को देखा। उन्होंने श्रीमहाकाल लोक के निर्माण और वहां स्थापित शिल्प की प्रशंसा की।

बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के श्रीमहाकाल लोक भ्रमण के दौरान नीलकंठ महादेव की प्रतिमा के समीप 45 सदस्यीय बटुक दल ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ स्वागत किया। शिव-बारात शिल्प के पास लोक कलाकारों ने काठी नृत्य, कालभैरव प्रतिमा के समीप भगोरिया नृत्य और दुर्लभ दर्शन केन्द्र के पास गणगौर नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति का अभिनन्दन किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कलाकारों का अभिवादन किया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का नन्दी गेट पर राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महंत श्री विनीत गिरि, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर देवड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.