घर के बाहर नॉनवेज की दुकान लगाने से रोकना युवकों की जान पर पड़ा भारी, आरोपी ने फायरिंग कर किया छलनी

Updated on 18-10-2024 11:52 AM
ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दिल दहलाने वाली वारदात हो गई। यहां घर के बाहर नॉनवेज काउंटर रखने से मना करने में गोलियां चल गई। मना करने से गुस्साएं शातिर बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार सुबह दो युवकों को गोली मार दी गई। असल में अब्बू कुरेशी नामक शख्स योगेन्द्र सिंह तोमर के घर के बाहर जबरन नॉनवेज काउंटर रखना चाहता था। इसी को लेकर योगेंद्र का अब्बू से कहासुनी हो गई। इस बीच योगेन्द्र का दोस्त शिवम पवैया भी मौके पर आ गया। शिवम ने भी अब्बू से योगेन्द्र की बिना अनुमति नॉनवेज काउंटर उसके घर के बाहर रखने पर ऐतराज जताया।

युवकों पर फायरिंग कर किया छलनी


काउंटर लगाने से रोकने पर गुस्साए अब्बू ने इलाके के शातिर बदमाश हौका उर्फ मोनू तोमर को बुला लिया। मोनू ने मौके पर पहुंचते ही पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन गोलियां योगेन्द्र और शिवम के शरीर में जा धसी। वहीं, युवकों पर फायरिंग कर लहूलुहान करने के बाद मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और वारदात के बाद आरोपी मोनू तोमर और अब्बू कुरेशी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.