प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय आज से होंगे फिर प्रारंभ

Updated on 20-09-2021 06:19 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश में आज पुन: प्राथमिक विद्यालयों के ताले खुलेंगे और बच्चों की चहल-पहल भी नजर आएगी। जानलेवा महामारी कोरोना के कारण करीब सवा लाख प्राथमिक शालाओं में ताले डले हुए थे जो आज से खुल जाएंगे। इसमें सरकारी निजी 83 हजार 890 और सीबीएसई के करीब 40 हजार स्कूल शामिल हैं। अभिभावकों की सहमति से ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निजी स्कूलों में बस की सुविधा नहीं दी जाएगी, बल्कि अभिभावक लेने और छोड़ने जाएंगे। स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य होगा। इसमें बच्चों को मास्क और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। स्कूलों में सैनिटाइजर और हाथ धोने की व्यवस्था भी की जाएगी। सभी शिक्षकों और स्टाफ से टीकाकरण प्रमाणपत्र जमा करा लिया गया है। स्कूलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। राजधानी भोपाल में भी प्राइमरी स्कूलों को खोलने से पहले पूरी तैयारियां की गईं। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने रविवार को बीआरसी की बैठक ली और स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। स्कूलों और छात्रावासों में भारत सरकार और राज्य स्तर से जारी एसओपी और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। विद्यार्थियों की आनलाइन कक्षाएं और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई भी पहले की तरह जारी रहेगी। शिक्षकों का कहना है कि इस बार बच्चों के स्कूल पहुंचने पर सुरक्षा को लेकर उनकी भी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, क्योंकि इस बार बहुत छोटे बच्चे हैं। इनका पूरा ध्यान रखना होगा। एसोसिएशन आफ अनएडेड प्रायवेट स्कूल्स के उपाध्यक्ष विनीराज मोदी ने बताया कि प्रदेश के 20 हजार स्कूल खुलेंगे। छोटे बच्चों के लिए बस की सुविधा नहीं दी गई है। अभी तक 20 से 30 फीसद अभिभावकों ने सहमति दी है। 50 फीसद बच्चों को प्रत्येक कक्षा में बुलाया गया है और प्रत्येक कक्ष में 20 से अधिक बच्चे नहीं होंगे। इस बारे में  जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना का कहना हैकि बीआरसी की बैठक बुलाकर स्कूलों में एसओपी का पालन करने के लिए सभी को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को स्कूलों का निरीक्षण भी होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.