प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित

Updated on 18-09-2023 01:06 PM

 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ को भोपाल में संबोधित करेंगे। इस महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक

इसी लक्ष्य को लेकर तैयारियों में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में समीक्षा की। उन्होंने भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में आने वाले चिन्हित कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम की सामग्री और प्रवेशिका वितरित की। बैठक में भाजपा के प्रत्येक संगठनात्मक जिले से दो पदाधिकारी शामिल हुए।

जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं को ऐसे मिलेगा प्रवेश

जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं को प्रस्तावित नामों के आधार पर ही प्रवेशिका दी जाएगी और बिना प्रवेशिका के कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बताया गया कि बूथ कमेटी के कार्यकर्ता ही कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जेपी एस राठौर उपस्थित थे।

पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ पर आयोजित किए कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रचार- प्रसार किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर एकत्रित होकर पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के उदबोधन को लाइव सुना।

प्रत्येक जिले में एलईडी लगाई गई

इसके लिए प्रत्येक जिले में एलईडी लगाई गई थी, जहां पिछडा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता एकत्रीकरण हुए। अब सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक योजना का प्रचार प्रसार करेगा। इधर, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पवई के कलेही मंदिर परिसर में पौधारोपण कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.