प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज भोपाल आएंगे

Updated on 15-11-2021 05:16 PM

भोपाल/इन्दौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवम्बर 2021 को एक दिन की यात्रा पर भोपाल आयेंगे। मोदी अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए आरंभ किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी (पीपीपी मॉडल) नवविकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी करेंगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री गण समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवम्बर 2021 को एक दिवसीय प्रवास पर पूर्वान्ह 12.30 बजे भोपाल आयेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12.50 पर जम्बूरी मैदान पर अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। मोदी समारोह में स्व-सहायता समूहों और उनके उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वे मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं जननायकों की चित्र प्रदर्शनी भी देखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय समुदाय के लिए "राशन आपके ग्राम" योजना का शुभारंभ कर संबंधितों को वाहनों की चाबी सौंपेंगे। योजना में ग्राम स्तर पर जनजातीय समुदाय को उचित मूल्य राशन प्रदाय किया जाएगा। राशन आपके द्वार योजना पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी कार्यक्रम में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी दो व्यक्तियों की जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड प्रदान कर मध्यप्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिनोपैथी) मिशन का शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश "सिकल सेल उन्मूलन मिशन" पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी 20 नवनियुक्त पर्टिकुलरली वल्नरेवल ट्रायबल ग्रुप (PVTG) शिक्षकों में से तीन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। प्रदेश में टीकाकरण उपलब्धि और शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने वाले झाबुआ जिले के जनजातीय बहुल गाँव नरसिंहरूंडा पर आधारित एक फिल्म प्रदर्शित की जायेगी।

प्रधानमंत्री मोदी भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित 50 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे तथा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी नव विकसित रेलवे स्टेशन परिसर का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.