प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शहडोल की फुटबॉल क्रांति को सराहा

Updated on 30-07-2023 03:06 PM

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज "मन की बात" कार्यक्रम में शहडोल की फुटबॉल क्रांति और मिनी ब्राजील के रूप में जाने गए ग्राम विचारपुर का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी यहाँ पिछली 1 जुलाई की यात्रा में फुटबॉल के युवा और बाल खिलाड़ियों से मिले थे। पूर्व नेशनल प्लेयर और कोच रईस अहमद ने इन बच्चों को फुटबॉल के लिए प्रोत्साहित किया था। आज 1200 से अधिक फुटबाल क्लब शहडोल और उसके आसपास के ग्रामों में चल रहे हैं। इन क्लबों को प्रशासन द्वारा फुटबॉल और खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बताया कि शहडोल जिले में विचारपुर ग्राम को मिनी ब्राजील माना जाता है। आज से दो-ढाई दशक पहले यहाँ नशाखोरी बढ़ने का नुकसान नौजवानों को हो रहा था। श्री रईस अहमद ने युवाओं की प्रतिभा को पहचानते हुए सीमित संसाधनों से उन्हें फुटबॉल सिखाना शुरू किया था। थोड़े समय में फुटबॉल लोकप्रिय हो गया। अब यहाँ फुटबॉल क्रांति नाम से कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें युवाओं को खेल प्रशिक्षण दिया जाता है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर की 40 से ज्यादा प्रतिभाएं सामने आ चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से देशवासियों को अवगत कराना आवश्यक लगा, इसलिए "मन की बात" में इसका उल्लेख किया है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपनी गत 01 जुलाई की शहडोल यात्रा में फुटबॉल क्रांति कार्यक्रम के 100 होनहार फुटबॉल खिलाड़ियों और कोच से संवाद भी किया था। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय बातचीत में उनके अनुभव सुने थे। प्रधानमंत्री ने चार वर्षीय अनिदेव और पाँच वर्षीय यश से बातचीत भी कर उनके फुटबॉल प्रेम के बारे में जानकारी ली।

जल-संरक्षण प्रयासों का भी उल्लेख

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शहडोल जिले के ग्राम पकरिया का भी उल्लेख किया जहाँ जनजातिय समाज के लोग प्रकृति और पानी के संरक्षण के लिए गंभीर हैं। इस क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से करीब 100 कुंओं को वॉटर रिचार्ज सिस्टम में बदल दिया है।

उज्जैन में बनाई जा रही चित्र कथाओं का उल्लेख

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उज्जैन में पुराणों पर आधारित चित्र कथाओं के निर्माण के कार्य का भी उल्लेख किया। पहाड़ी शैली, नाथद्वारा शैली, बूंदी शैली और अपभ्रंश शैली में चित्र बनाने वाले देशभर से आये 18 चित्रकार त्रिवेणी संग्रहालय में अपनी कृतियां प्रदर्शित करेंगे। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के साथ एक नए दिव्य स्थान के दर्शन श्रद्धालु और पर्यटक कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.