प्रधानमंत्री श्री मोदी का भोपाल आगमन, बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाएगा: मुख्यमंत्री

Updated on 30-05-2025 01:07 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा। प्रधानमंत्री जी के लोकमाता देवी अहिल्या बाई की त्रि-शताब्दी जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश आगमन से लोकमाता के सामाजिक प्रकल्पों की गूंज भी देश-विदेश में पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के भोपाल आगमन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बैठक में दिए गए प्रजेंटेशन को देखा और की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार 30 मई को जम्बूरी मैदान स्थित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेंगे।

बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, प्रदर्शनी स्थल और मंच व्यवस्था

बैठक में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए बैठक व्यवस्था, उनके लिए पेयजल प्रबंध, पार्किंग, चलित शौचालय, कार्यक्रम स्थल पर मौसम के अनुकूल आवश्यक प्रबंध, मंच व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पन्न तैयारियों की जानकारी दी गई।

बैठक में वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं श्री हितानंद शर्मा, सांसद श्री वीडी शर्मा, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.