प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के प्रतिभागियों से करेंगे संवाद

Updated on 15-12-2023 07:31 PM
 भोपाल : पूरे देश की तरह मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में “विकसित भारत संकल्प यात्रा”   16 दिसम्बर  से आरंभ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर  राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में आईईसी (सूचना, शिक्षा, संचार) वैन द्वारा आम जन को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जाएंगी। भोपाल में मुख्य कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आम लोगों को न केवल केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी वरन संबंधित अधिकारी कैंप लगाकर योजनाओं का लाभ भी पहुंचाएंगे। यात्रा के दौरान हितग्राहियों के आवेदन, हितग्राही चयन, आवेदनों का निराकरण की कार्यवाही भी की जाएगी। जो लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके है, उनकी मेरी कहानी-मेरी जुबानी वीडियो हर कार्यक्रम में तैयार की जायेगी, जिसे कार्यक्रम के नोडल को उपलब्ध कराया जायेगा और उसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। योजनाओं की जानकारी और प्रचार-प्रसार के लिए मोबाइल वैन के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी का संबोधन, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन प्रदर्शन भी होगा। यात्रा के दौरान ब्रोशर, पम्पलेट और बुकलेट के माध्यम से भी केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे जानकारी दी जाएगी।
यात्रा के दौरान आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविक मिशन, जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, नैनो उर्वरक उपयोग,  किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, स्वाइल हेल्थ कार्ड, सुरक्षा बीमा योजना और पीएम प्रणाम योजना जैसी योजनाओं के बारे में आम जन को जानकारी दी जाएगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आम जन को सुगमता से सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न विभागों यथा पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की ओर से राज्य में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। ये नोडल अधिकारी आम जन तक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये सभी नोडल अधिकारी यात्रा के दौरान चिन्हित स्थानों पर वांछित सुविधाओं की व्यवस्था के लिए महती भूमिका निभा रहे हैं। जिससे लोगों को सूचनाएं मिलें और सुगमता से सुविधा मिल सके।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है।
--

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.