प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को "विकसित भारत संकल्प यात्रा" की सूचना- शिक्षा-संचार वैन को वर्चुअल रवाना करेंगे

Updated on 15-12-2023 12:21 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को "विकसित भारत संकल्प यात्रा" की पांच राज्यों - मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, तेलंगाना राजस्थान और मिजोरम में सूचना- शिक्षा -संचार वैन को वर्चुअल रवाना करेंगे।

सभी राज्य प्रभारियों को अपने-अपने राज्यों में उपयुक्त स्थान चयन करने और प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये टू-वे-लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के उददेश्यों को जन-जन तक ले जाने के लिये विशेष रूप से डिजाइन की गई 366 आईईसी वेन उपलब्ध कराई गई है। ये वैन नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जायेंगी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इनमें आडियो विजुअल एड, ब्रोशर, पेम्फलेट, बुकलेट उपलब्ध रहेगी जो केन्द्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगी। इन आईईसी वैन का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत होगा। प्रधानमंत्री जी का संदेश प्रसारित किया जायेगा। संकल्प वीडियो विकसित भारत का प्रदर्शन होगा। फिल्म का प्रदर्शन होगा।

इसके साथ ही "मेरी कहानी मेरी जुबानी" कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों की व्यक्तिगत कहानियों का उल्लेख होगा। वे अपने अनुभव सुनायेंगे और इस प्रकार योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

"विकसित भारत संकल्प यात्रा" का सभी जिलों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता तैयारी की गई हैं। यात्रा के सभी रूटों पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसम्बर को सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों से यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.