प्रधानमंत्री जी ने किया पर्यटन के इन्फॉर्मेशन लाउंज का अवलोकन

Updated on 16-11-2021 08:48 PM

भोपाल। आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुनर्विकसित वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन के लोकार्पण किया गया इस दौरान स्टेशन के फ़र्स्ट फ्लोर पर बने मध्य प्रदेश पर्यटन के  इन्फॉर्मेशन लाउंज का भी प्रधानमंत्री जी द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक एस विश्वनाथन ने बताया कि देश में मध्यप्रदेश को टाईगर तथा लेपर्ड स्टेट का दर्ज़ा हासिल है इसलिए इस इन्फॉर्मेशन लाउंज में टाईगर, टाईगर कब्सलेपर्ड की प्रतिकृति (लाइव साइज रेप्लिका) प्रदर्शित(शो-केस) की गयी , विश्वनाथन ने आगे कहा कि  मध्यप्रदेश अपने वाइल्डलाइफ़ टूरिज्म के लिए राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है इसलिये इस इन्फॉर्मेशन लाउंज को वाइल्डलाइफ़ टूरिज्म की थीम पर तैयार किया गया,जो कि स्टेशन में उपस्थित अतिथियों और पैसेंजर्स के आकर्षण का केंद्र रहा।

यहां बता दें कि इस विश्वस्तरीय रेल्वे स्टेशन के मुख् द्वार से अंदर की ओर एवं प्रथम तलपर मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों, विशेषकर भोपाल शहर भोपाल के आसपास जैसे भोजपुर मंदिर, सांची स्तूप, भीमबेठिका, बिड़ला मंदिर, शंकाश्यामजी, वी.आई.पी. रोड, तवा डेमजनजातीय संग्रहालय, आदि स्थलों के चित्र मुख् द्वार के अंदर दोनों ओर की वॉल पर भील एवं पिथोरा पेंटिंग् अन्य आर्ट इफेक्ट्स भी प्रदर्शित हैं, इसके साथ ही सामने की वॉल पर पेपरमेशी से निर्मित जनजातीय मुखौटे भी लगाये गए हैं जोकि जनजातीय शिल्पकला का नमूना है। थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.