प्रधानमंत्री राजकोट से करेंगे भोपाल में नवनिर्मित सी.जी.एच.एस के भवन का लोकार्पण

Updated on 24-02-2024 10:00 PM
भोपाल  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे राजकोट से भोपाल में  केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सी.जी.एच.एस.) के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। राजकोट में इस अवसर पर केंद्रीय  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया, केंद्रीय स्वास्थ्य एवॅं परिवार कल्याण राज्य मंत्री द्वय डा. भारती प्रवीण पवार और  प्रो. एस.पी. सिंह बघेल भी मौजूद रहेंगे। इधर भोपाल में अरेरा हिल्स स्थित यूको बैक के आंचलिक कार्यालय एवं मौसम विभाग के पास सी.जी.एच.एस. के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में भोपाल की सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भोपाल मध्य के विधायक  आरिफ मसूद और केंद्र सरकार के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी – कर्मचारी आदि मौजूद रहेंगे।      
केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, भोपाल के अपर निदेशक डा. रामशंकर रावत ने बताया कि नवनिर्मित भवन में एलोपैथी, आयुर्वेद और होम्योपैथी की चिकित्सा सुविधाओं की ओपीडी के अलावा योग और फिजियोथैरिपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। नये भवन में एक सेमीनार कक्ष भी बनाया गया है। डा. रावत ने बताया कि करीब 15 करोड़ रूपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त नये भवन का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सी.पी.डब्ल्यू.डी.) ने किया है। उन्होंने बताया कि पांच मंजिला नये भवन में विकलांगों और दृष्टिबाधित हितग्राहियों के लिये भी विशेष सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं। डा. रावत ने बताया कि भोपाल में सी.जी.एच.एस. का वेलनेस सेंटर (चिकित्सा केंद्र) सन 2001 में लाल परेड ग्राऊंड परिसर में पुलिस लाईन स्थित भवन में शुरू हुआ था। अब नये भवन के लोकार्पण के बाद ओपीडी स्वास्थ्य सेवायें शीघ्र ही शुरू हो जायेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.